'इमरान और उसके साथियों ने मुझे बड़ी हानि पहुंचाने की कोशिश की', सांसद साध्वी प्रज्ञा ने सिंधिया से की एक्शन की मांग
'इमरान और उसके साथियों ने मुझे बड़ी हानि पहुंचाने की कोशिश की', सांसद साध्वी प्रज्ञा ने सिंधिया से की एक्शन की मांग
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी सांसद साध्वी प्रज्ञा को आकासा एयर (Akasa Air) की फ्लाइट में हानि पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर साध्वी प्रज्ञा ने पोस्ट कर कहा, 'उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ने वाली आकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने की कोशिश की। अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे।' 

हालांकि, साध्वी  प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि फ्लाइट में किस प्रकार उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया। उनकी पोस्ट पर कई लोग पूरी घटना शेयर करने की मांग भी कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष  2019 में भी सांसद साध्वी प्रज्ञा का फ्लाइट की यात्रा के चलते एक विवाद सामने आ चुका है। दरअसल, तब दिल्ली से भोपाल की एक फ्लाइट में सवार प्रज्ञा ठाकुर को सीट के चक्कर में यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा, सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो वायरल हुआ था। 

वीडियो में एक यात्री ने साध्वी प्रज्ञा से कहा था कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस प्रकार का बर्ताव कर रही हैं। दरअसल, 23 दिसंबर 2019 को साध्वी प्रज्ञा दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार हुई थीं। इस के चलते सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से विवाद हो गया था, सीट की मांग को लेकर वह विमान में ही धरने पर बैठ गईं थीं। इस बीच यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तथा उनके बर्ताव की निंदा की थी।  

6 महीने बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक, लड़खड़ाने के बड़ा संभला भारत

कतर के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बात

'T20 वर्ल्ड कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़..', BCCI ने कर दिया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -