हम आपको बता दें कई रीसर्च में यह बात सामने आई है कि ब्रोकली का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। इसमें फिटाकेमिकल्स ज्यादा मात्रा में होता हैं जो कैंसर के खतरों को कम करता है। ब्रोकली शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से भी रोकती हैं। इसके अलावा ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है जो प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मददगार होता है। ब्रोकली में मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्सीफाई होने में मदद करते हैं।
ब्लड ग्रुप के अनुसार जानिए कैसी डाइट करें फॉलो
ऐसे फायदा पहुंचाती है ब्रोकली
इसी के साथ ब्रोकली विटामिन सी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। विटामिन सी हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं ब्रोकली शरीर को डीटॉक्सिफाई करने का काम भी करता है। गठिया का इलाज करने में भी ब्रोकली फायदेमंद साबित हो सकती है। रिसर्च में पाया गया है कि ब्रोकली में सल्फोराफेन मौजूद होता है जो हड्डियों में होने वाले गठिया रोग के खतरे को कम करता है।
ख़राब हो गए मोजों को इस तरह लें उपयोग में
कोलेस्ट्रॉल लेवल भी करता है कम
आपको बता दें ब्रोकोली में अच्छी मात्रा में फाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम होता जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल स्वस्थ रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को भी काबू में रखने के लिए ब्रोकली एक बढ़िया सब्जी है। प्रेग्नेंसी में ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ब्रोकली विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके सेवन से आयरन की कमी भी नहीं होती जिसकी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय खासा जरूरत होती है।
पेट के कीड़ों को दूर करते हैं खरबूजे के बीज, जानिए अन्य लाभ
बालों के लिए बनाएं केले का हेयर मास्क, बाल जड़ से होंगे मजबूत