'कुश्ती को खत्म करना चाहते हैं बृजभूषण...', इस शख्स का आया बड़ा बयान
'कुश्ती को खत्म करना चाहते हैं बृजभूषण...', इस शख्स का आया बड़ा बयान
Share:

चंडीगढ़: भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही व यौन शोषण के इल्जाम लगाते हुए देश के दिग्गज पहलवान धरने पर बैठे हैं। इसमें ब्रजभूषण शरण के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। पहलवान बजरंग पूनिया के नेतृत्व में बृजभूषण के विरुद्ध पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है। 

मीडिया से चर्चा करते हुए बजरंग पुनिया के पिता बलवान सिंह पुनिया ने कहा कि उनके खिलाफ CBI जांच होनी चाहिए। बलवान सिंह ने कहा, 'बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है।" गौरतलब है कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध कई खिलाड़ियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसमें वो खिलाड़ी भी सम्मिलित हैं, जो गोंडा के नंदिनी नगर स्थित कुश्ती स्टेडियम में नेशनल चैंपियनशिप खेलने गए हैं। दूसरी तरफ हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी बिना मैच खेले ही वापस लौट रहे हैं।

वही इन खिलाड़ियों का कहना है कि हम स्वेच्छा से मैच नहीं खेल रहे हैं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे भाई-बहनों के समर्थन में बिना खेले वापस जा रहे हैं। हम पहले जंतर-मंतर पर जाएंगे फिर घर चले जाएंगे। शनिवार से नंदिनी नगर में नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता है। इस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के खिलाड़ी आए हुए हैं। शुक्रवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे। इस के चलते बृजभूषण सिंह ने नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेते हुए बोला था कि कई एथलीट मेरे साथ हैं।

दिल्ली में झुग्गियां तोड़ने के नोटिस पर भड़की AAP, कहा- भाजपा सांसद का करेंगे घेराव

मेट्रो में PM-CM संग फडणवीस ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

कांग्रेस के नेता ने पकड़ा एक फर्जी वोटर, नहीं डालने दिया वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -