Tanhaji Box Office : लोहड़ी पर तानाजी ने की शानदार कमाई, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Tanhaji Box Office : लोहड़ी पर तानाजी ने की शानदार कमाई, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

ओपनिंग वीकेंड में ज़बर्दस्त प्रदर्शन करने के बाद अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने सोमवार को भी अपना दम दिखाया गया है। इसके अलावा लोहड़ी के त्योहार की छुट्टी होने का फायदा फ़िल्म को मिला और डबल डिजिट में कमाई की है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक , तानाजी ने सोमवार को 13.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का 4 दिनों का नेट कलेक्शन 75.68 करोड़ हो गया है। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई तानाजी ने 61.75 करोड़ का नेट कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में कर लिया था। 

इसके लावा फ़िल्म ने शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़बर्दस्त इजाफ़ा हुआ।इसके अलावा   शनिवार को तानाजी ने 20.57 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि रविवार को 26.26 करोड़ जमा किये थे। ग़ौरतलब है कि फ़िल्म के कलेक्शंस ओपनिंग डे के मुकाबले ज़्यादा कम नहीं हैं।अजय देवगन की यह फ़िल्म मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। ख़ासकर, महाराष्ट्र में फ़िल्म को लेकर लोगों में दीवानगी देखी जा रही है।

 इसके अलावा फ़िल्म हिंदी के साथ मराठी भाषा में देशभर में 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। वही तानाजी- द अनसंग वॉरियर का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फ़िल्म में शिवाजी महाराज की सेना के सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी दिखायी गयी है, जिन्होंने सिंहगढ़ के क़िले को मुग़लों के क़ब्ज़े से छुड़ाया था। फिलहाल इस भीषण लड़ाई में तानाजी शहीद रहे थे।वही  फ़िल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में हैं, जबकि सैफ़ अली ख़ान ने उदयभान का किरदार निभाया है। अजय देवगन की इस साल यह पहली रिलीज़ फ़िल्म है। बीते साल आयीं उनकी दे दे प्यार दे और टोटल धमाल बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं। 

chhapaak box office : सोमवार को छपाक की गति हुई धीमी, जानिये क्या रहा कलेक्शन

Good Newwz Box Office : तीसरे वीकेंड में करीना की गुड न्यूज़ हुई स्लो, 200 करोड़ के लिए संघर्ष

Mr Lele का फर्स्ट लुक आया सामने, अलग ही अंदाज़ में नज़र आए वरुण धवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -