chhapaak box office : सोमवार को छपाक की गति हुई धीमी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
chhapaak box office : सोमवार को छपाक की गति हुई धीमी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक की रफ़्तार सोमवार को कुछ धीमी पड़ी है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, फ़िल्म मल्टीप्लेक्स और महानगरों में बेहतर परफॉर्म कर रही है, जबकि छोटे शहरों में पकड़ नहीं बना सकी है। चार दिनों में छपाक का नेट कलेक्शन 21 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।इसके अलावा  10 जनवरी को रिलीज़ हुई छपाक ने 4.77 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो पूर्वानुमानों के आस-पास ही थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई, जिसके चलते फ़िल्म ने 6.90 करोड़ और 7.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

इसके अलावा सोमवार को छपाक के कलेक्शंस में गिरावट आयी, जो आम तौर पर होता ही है, मगर देश के कई हिस्सों में लोहड़ी की छुट्टी होने की वजह से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी। पहले सोमवार को छपाक 2.35 करोड़ ही जुटा सकी है। इसके साथ रिलीज़ के 4 दिनों में फ़िल्म का कलेक्शन 21.37 करोड़ हो गया है। यदि ओपनिंग डे से तुलना करें तो सोमवार को छपाक की कमाई लगभग 50 फीसदी गिरी है। फिलहाल नियंत्रित बजट होने की वजह से माना जा रहा है कि दीपिका की पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म नुक़सान में नहीं रहेगी।

मेघना गुलज़ार निर्देशित छपाक एसिड अटैक सरवायवर लक्ष्मी अग्रवार की कहानी है, जिन पर 2005 में एसिड अटैक हुआ था। फ़िल्म में दीपिका ने लक्ष्मी पर आधारित किरदार मालती निभाया है। वहीं, विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। रिलीज़ से पहले दीपिका पादुकोण की फ़िल्म तब विवादों में आ गयी थी, जब लक्ष्मी अग्रवाल की एडवोकेट अपर्णा भट्ट ने मेकर्स पर क्रेडिट ना देने का आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली थी, जिस पर पहले पटियाला कोर्ट और फिर दिल्ली हाई कोर्ट ने मेकर्स को अपर्णा को क्रेडिट देने का आदेश दिया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के जेएनयू दौरे को लेकर भी फ़िल्म विरोध का शिकार हुई थी। 

Good Newwz Box Office : तीसरे वीकेंड में करीना की गुड न्यूज़ हुई स्लो, 200 करोड़ के लिए संघर्ष

Mr Lele का फर्स्ट लुक आया सामने, अलग ही अंदाज़ में नज़र आए वरुण धवन

Chhapaak Box Office : फिल्म छपाक का कलेक्शन जानकार रह जायेंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -