BOX OFFICE COLLECTION: सिनेमाघरों में पति पत्नी और वो का जलवा बरक़रार, अब तक इतना हुआ कलेक्शन
BOX OFFICE COLLECTION: सिनेमाघरों में पति पत्नी और वो का जलवा बरक़रार, अब तक इतना हुआ कलेक्शन
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर द्वारा अभिनीत फिल्म पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस सप्ताह भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल कलेक्शन 75 करोड़ रुपये पहुंचा दिया है। हाल ही में पति पत्नी और वो फिल्म के दूसरे सप्ताह का कलेक्शन सामने आ चुका है। 

जहां पिछले सप्ताह फिल्म ने 55.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं इस सप्ताह फिल्म ने 21.63 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 77.07 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के इस सप्ताह के कलेक्शन के बारे में लिखा कि, पति पत्नी और वो ने इस सप्ताह एक अच्छे आंकड़े की कमाई कर ली है,  इसने 75 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है

इस फिल्म ने शुक्रवार 3.05 करोड़, शनिवार 4.88 करोड़, रविवार 5.52 करोड़, सोमवार 1.91 करोड़, मंगलवार 1.88 करोड़, बुधवार 1.52 करोड़, गुरुवार 1.87 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार को फिल्म ने लगभग एक करोड़ का कलेक्शन किया होगा, इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 77.60 करोड़ के आसपास हो गया है। 

वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का पहला गाना रिलीज़, 'मुकाबला' में दिखा जबरदस्त डांस

Dabangg 3 Box Office Collection: सलमान का जलवा रहा जबरदस्त, जानिये पहले दिन की कमाई

Mardaani 2 box office collection Day 7: मर्दानी 2 को पूरा हुआ एक हफ्ता, इतना हुआ कुल कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -