जब इन 15 फिल्मों और भाई-भतीजावाद के चक्कर में लूट गया था बॉलीवुड
जब इन 15 फिल्मों और भाई-भतीजावाद के चक्कर में लूट गया था बॉलीवुड
Share:

बॉलीवुड के उभरते और मशहूर अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत ने बीते माह 14 जून को अपने घर में खुदकुशी कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत के बाद से इंडस्ट्री में एक बार फिर से भाई-भतीजावाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में आज हम आपको हिंदी सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि भाई-भतीजावाद से संबंधित थी और बाद में उनका बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ। तो आइए जानते है ऐसी ही फिल्मों के बारे में। 

प्रेम अगन

इस फिल्म से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे फिरोज खान के पुत्र फरदीन खान ने डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और इसका बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ। 6 करोड़ रु के बजट में बनी यह फिल्म महज 6 करोड़ 70 लाख रु रु ही कमा सकी थी। 

कल किसने देखा 

बॉलीवुड प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने अपने बेटे जैकी की लॉन्चिंग को लेकर कल किसने देखा फिल्म बनाई थी। 21 करोड़ रु में बनी यह फिल्म महज 7 करोड़ रु कमाकर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। 

काश आप हमारे होते 

अभिनेता राज बब्बर की बेटी की डेब्यू फिल्म 'काश आप हमारे होते' है। इस फिल्म में उनके साथ सोनू निगम भी थे। 5 करोड़ रु में बनी यह फिल्म महज डेढ़ करोड़ रु कमा सकी थी। 

जिम्मी

साल 2008 में इस फिल्म से मिथुन के बेटे मिमोह (महाअक्षय चक्रवर्ती) ने डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म सुपर फ्लॉप हुई और 9 करोड़ रु के बजट में बनी यह फिल्म महज 1 करोड़ 80 लाख रु ही कमा सकी। 

मशीन 

साल 2017 में आई मशीन फिल्म अब्बास-मस्तान की फिल्म थी और इस फिल्म में अब्बास के बेटे मुस्तफा बर्मावाला और कियारा आडवाणी देखने को मिले थे। 30 करोड़ रु में बनी यह फिल्म बजट का 10 फीसदी यानी कि 3 करोड़ ही कमा सकी थी।

लव स्टोरी 2050

साल 2008 में आई यह फिल्म 15 करोड़ रु ही कमा सकी थी और इसे बनाने में कुल 40 करोड़ रु खर्च हुए थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा नज़र आए थे। हरमन बावेजा की यह डेब्यू फिल्म थी। 

मिर्ज्या 

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की यह डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ सैयामी खेर थी। 63 करोड़ रु में बनी यह फिल्म महज 11 करोड़ रु कमाते हुए डिजास्टर साबित हुई। 

सावरिया 

साल 2007 में आई ऋषि कपूर के बेटे रणबीर और अनिल कपूर की बेटी सोनम की यह पहली फिल्म थी। 45 करोड़ रु के बजट में बनने वाली यह फिल्म 29 करोड़ रु कमाते हुए फ्लॉप साबित हुई। 

राजा की आएगी बारात

इस फिल्म से दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान ने डेब्यू किया था और उनके साथ इस फिल्म में रानी मुखर्जी थी। दो करोड़ रु में बनी यह फिल्म फिल्म महज 3 करोड़ रु कमा सकी थी। 

हीरो 

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज की यह डेब्यू फिल्म थी। 36 करोड़ रु के बजट में बनी यह फिल्म 50 करोड़ रु भी नहीं कमा सकी थी। 

पल-पल दिल के पास

यह फिल्म सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म थी। साल 2019 में आई इस फिल्म से करण के साथ ही अभिनेत्री सहर बाम्बा ने भी डेब्यू किया था। 60 करोड़ रु में बनी यह फिल्म 14 करोड़ रु से भी कम कमा सकी थी। 

तीन पत्ती

इस फिल्म से श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 45 करोड़ रु में बनी यह फिल्म महज 17 करोड़ रु कमा सकी थी। 

मलाल

इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी ने डेब्यू किया था। लगभग 20 करोड़ रु में बनी यह फिल्म महज ढ़ाई करोड़ रु कमा सकी थी। 

नोटबुक

इस फिल्म से मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल ने डेब्यू किया था। प्रसिद्द अदाकारा नूतन की नातिन प्रनूतन बहल की यह फिल्म 15 करोड़ रु में बनी थी और 4 करोड़ रु भी यह फिल्म नहीं कमा सकी थी। 

दरार 

इस फिल्म से सलमान खान के भाई अरबाज खान ने डेब्यू किया थ। यह फिल्म 5 करोड़ रु में बनी थी और महज 7 करोड़ रु ही कमा सकी थी। 

 

अभिनेत्री नीतू कपूर का खास अंदाज में मना जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा ने की ऐसी तैयारी

अंकिता लोखंडे के नाम पर इस मजदूर को आने लगे भावुक कॉल, जानें पूरा मामला

कोरोना के बीच शूटिंग पर लौटी अभिनेत्री तापसी पन्नू, सेट से साझा की ये फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -