अभिनेत्री नीतू कपूर का खास अंदाज में मना जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा ने की ऐसी तैयारी
अभिनेत्री नीतू कपूर का खास अंदाज में मना जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा ने की ऐसी तैयारी
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नीतू कपूर आज यानी 7 जुलाई को अपना 62 वा जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारें नीतू कपूर को जन्मदिन की लगातार बधाई दे रहे हैं. हर किसी ने उन्हें अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी है. वहीं उनके जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.   
 
मंगलवार के दिन नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने मां के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया है. इन दोनों बच्चों ने डिनर पार्टी का आयोजन किया हुआ था. जिसमें रिद्धिमा, रणबीर के अलावा नीतू कपूर मौजूद थीं. इस बात की जानकारी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के द्वारा साझा की है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर की सेल्फी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस खास तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है, 'जन्मदिन की बधाई आयरन लेडी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां. ' इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नीतू कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर के द्वारा उन्होंने डिनर पार्टी की जानकारी साझा की है.  
 
बता दें की इन तस्वीरों के अलावा रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी मां नीतू कपूर की कई सारी तस्वीरें साझा की है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर यह सभी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. अभिनेत्री नीतू कपूर के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं , और कमेंट के द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि जब से अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा है तब से रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कोरोना के बीच शूटिंग पर लौटी अभिनेत्री तापसी पन्नू, सेट से साझा की ये फोटो

अनिल कपूर की फिटनेस देख कायल हुआ यह अभिनेता, कमेंट कर बोले - बाकी सब तो खत्म...

दिल बेचारा का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म की ओटीटी के प्रदर्शन पर रोक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -