करीना के शो में बाइक चलाकर पहुंची सोनाक्षी, पीछे दौड़ते रहे फैंस
करीना के शो में बाइक चलाकर पहुंची सोनाक्षी, पीछे दौड़ते रहे फैंस
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि मुंबई में करीना कपूर के रेडियो चैट शो पर आए दिन कोई ना कोई सेलेब आते हैं और सभी अपने जीवन से जुड़े कई राज बताते हैं। ऐसे में अब उनके शो के शूट के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बाइक चलाकर पहुंचीं। जी हाँ, इस दौरान दबंग गर्ल सोनाक्षी को बाइक पर सवार देख सब हैरान नजर आए और सभी ने उनके कई फोटोज क्लिक किए जो इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वहीं इस दौरान मीडिया और फैन्स की भारी भीड़ सोनाक्षी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रही थी और सभी को सोनाक्षी ने हाय किया। इस दौरान सोनाक्षी को मुंबई की सड़कों पर ऐसे बाइक चलाते हुए देख फैन्स भी उनके पीछे भागते नजर आए। सभी ने उनके साथ फोटोज लेने की कोशिश की।

सोनाक्षी एक बेहतरीन अदाकारा हैं और करीना यानी बेबो के शो में वह बाइक पर सवार होकर मस्त अंदाज में नजर आईं। इस दौरान गॉगल्स लगाए सोनाक्षी बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। आपको पता हो मुंबई में करीना कपूर के रेडियो चैट शो की शूटिंग होती है और उनके शो को लोग खूब प्यार देते हैं। वहीं सोनाक्षी जब शो में गईं तो इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहने करीना कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके बाल खुले थे और वह दिलकश दिखाई दे रहीं थीं।

Man Vs Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार की तस्वीर हुई लीक

शिल्पा शिंदे ने शेयर किया मजेदार टिकटोक विडियो, फैंस का चुराया दिल

करीना के गले लगी सौतेली बेटी, तारीफ़ कर बोले यूजर्स- 'अमृता की परवरिश लाजवाब...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -