14 साल की आयु में ही आफताब शिवदासानी ने अपने अभिनय से जीत लिया था फैंस का दिल
14 साल की आयु में ही आफताब शिवदासानी ने अपने अभिनय से जीत लिया था फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड के जाने माने लोकप्रिय अभिनेता आफताब शिवदासानी आज अपना 43वा जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में डेब्यू करने के पश्चात् आफताब ने एक से बढ़कर एक मूवीज में किया है। उन्होंने अपने अभिनय के कारण इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। आफताब काफी वक़्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनका स्टारडम आज भी पहले जैसा ही है। आफताब के प्रशंसक लाखों में हैं, जो उन्हें आज भी उतना ही सपोर्ट करते हैं।

वही जब आफताब 14 वर्ष के थे, तभी उन्हें बेबी फूड के एक ब्रांड ने सेलेक्ट किया था। इसके पश्चात् आफताब कई एड फिल्मों में दिखाई दिए थे। आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में दिखाई दिए थे। उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन की भूमिका अदा की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' तथा 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी बखूबी काम किया था।

उन्होंने वर्ष 1999 में केवल 19 वर्ष की आयु में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस मूवी में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर ने किरदार प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके पश्चात् उन्हें उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू तथा मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड भी प्राप्त हुए थे। आफताब ने कई एडल्ट फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' तथा 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' भी शामिल है। उन्होंने वर्ष 2014 मेंनिन दुसंज से शादी की थी। कपल की एक बेटी भी है। 

कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं मिनिषा लांबा, कहा- 'डिनर पर बुलाते थे और...'

अब सलमान खान के खिलाफ नहीं बोलेगा KRK, अदालत ने सुनाया बड़ा आदेश

जयललिता के बाद अब इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी कंगना रनौत, देंखे ये तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -