उपचुनाव रिजल्ट्स Live: सिक्किम में खिला 'कमल', धर्मशाला में भी भाजपा ने दर्ज की जीत
उपचुनाव रिजल्ट्स Live: सिक्किम में खिला 'कमल', धर्मशाला में भी भाजपा ने दर्ज की जीत
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ ही देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी कराए गए थे। जिनके लिए आज वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा और महाराष्ट्र में बढ़त बनाती नज़र आ रही है। हालाँकि, हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनना तय दिख रहा है। वहीं अगर यूपी उपचुनाव की बात करें तो यहां बढ़त लेती नज़र आ रही है।

वहीं तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर एआईएडीएमके आगे चल रही है, जीत से आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। सिक्किम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए मार्तमरमटेक सीट पर कब्जा कर लिया है। बिहार उपचुनाव में जदयू दो सीटों पर आगे है, वहीं राजद और AIMIM एक-एक सीट पर आगे चल रहा है। हिमाचल उपचुनाव में भाजपा ने धर्मशाला सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

वहीं पुडुचेरी विधानसभा उपचुनाव में कामराजनगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में धर्मशाला और पछड़ सीट पर भाजपा आगे चल रही है। पंजाब उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने बढ़त बना रखी है। वहीं यूपी उपचुनाव में रामपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी तजीन फातिमा 6364 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

नवाज़ शरीफ का हालचाल जानने पहुंची मरियम की तबियत बिगड़ी, करना पड़ा भर्ती

बांग्लादेश ने उठाई थी ये मांग, अब भारतीय उच्चायुक्त ने दिया जवाब

महाराष्ट्र चुनाव Live: बायकुला सीट से एक्टर एजाज खान ने बनाई बढ़त, मतगणना जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -