2024 में BJP जीती तो देश से 90 फीसदी लेबर लॉ ख़त्म कर देगी: जयंत पाटिल
2024 में BJP जीती तो देश से 90 फीसदी लेबर लॉ ख़त्म कर देगी: जयंत पाटिल
Share:

नई दिल्ली: लेबर लॉ में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव करने का एलान किया है। ऐसे में इन बदलावों की दिशा में कदम बगही उठाये गए हैं। इन क़दमों को देखते हुए अलग-अलग राजकीय पार्टियों की तरफ से सवाल उठने शुरू हो गए। अब इसी क्रम में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने बीते शनिवार को जलगांव में एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा, 'अगर 2024 में फिर से भारतीय जनता पार्टी जीत कर आती है तो वह 90 फीसदी लेबर लॉ खत्म कर देंगी।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, मजदुर यूनियन को भी खत्म कर दिया जाएगा।' यह बयान उन्होंने जलगांव में राष्ट्रवादी (NCP) के संवाद यात्रा में दिया है।

उनका कहना है, 'देश में 2014 को बीजेपी की सरकार आई पहले पांच साल पूरे होने के बाद देश की जनता ने उन्हें एक और मौका दिया। लेकिन जिससे कि हम देख पा रहे हैं ।सरकार ना तो किसानों की सुनने को तैयार है ना मजदुरों की। सरकार इनके भले के लिए कोई भी कानून बनाना नहीं चाहती। भाजपा सरकार देश के सभी हिस्सों को बेचने के लिए निकली हुई है। ऐसे में 2024 में अगर यह जीत के आते हैं तो मजदूरों के पास अपने लिए कोई भी फैसला लेने का हक नहीं रहेगा।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'BJP को पूंजीपतियों की पार्टी माना जाता है लेकिन महाराष्ट्र में भाजपा को गोपीनाथ मुंडे और एकनाथ खडसे के वजह से पार्टी को पहचान मिली। इन्हें भूलने की वजह से ही आज भाजपा महाराष्ट्र में अपनी सरकार नहीं बना पायी। एकनाथ खड़से जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी को दे दी इन्होने उन्ही को नजरअंदाज कर दिया।' उनके अनुसार, 'ये वो नेता है जो भाजपा को आम आदमी की पार्टी बना रह थे। BJP ने पहले किसानो को सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया अब मजदुरो के हक मारना चाहती है। यह सरकार सिर्फ अमीरों के बारे में सोच रही है मजदूर और किसानों का शोषण कर रही है ऐसा आरोप भी जयंत पाटिल ने लगाया।'

पूरी दुनिया के सामने राज कुंद्रा ने खोल डाला ‘बेडरुम सीक्रेट’, उड़े शिल्पा शेट्टी के होश

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के आंदोलन का मजाक उड़ाया है: शिवसेना

सलमान खान की राधे में इन दो सुपरस्टार्स का अहम किरदार, देंखे पूरी डिटेल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -