'जैसा राजा वैसी प्रजा..', राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेताओं की 'पार्टी' का नया वीडियो आया सामने
'जैसा राजा वैसी प्रजा..', राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेताओं की 'पार्टी' का नया वीडियो आया सामने
Share:

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेपाल वीडियो एक बाद एक और हमला बोला है। इस बार पार्टी ने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि तमाम मुद्दों से जूझने के बीच कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता पार्टी कर रहे हैं। भाजपा ने INC का नाम 'आय नीड सेलिब्रेशन एंड पार्टी' बताते हुए निशाना साधा है। बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार से कांग्रेस का चिंतन शिविर आरंभ हो रहा है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीटर पर साझा किया है। इसके साथ में उन्होंने लिखा है कि, 'ट्रेनिंग? पार्टी? महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का कैंप। वीडियो देखें और गानें सुनें। राहुल नेपाल के पब में हैं, जूनियर नेता 'पार्टी ट्रेनिंग' कैंप में हैं। जैसे नेता वैसे फॉलोअर।' पूनावाला ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि, 'पार्टी पिट चुकी हैं, लेकिन पार्टी यूहीं चालेगी!' उन्होंने कहा कि पार्टी के काम से अधिक बड़ी पार्टी है।

एक अन्य ट्वीट में भी उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि, 'INC = I Need Celebration & Party।' उन्होंने कहा कि, 'जैसा राजा (राहुल) वैसी प्रजा (यूथ कांग्रेस)।' उन्होंने साथ ही एक वीडियो सन्देश भी जारी किया है। जिसमें पूनावाला कह रहे हैं कि, 'महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक मुद्दों से जूझ रही है, लोगों पर फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं और सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार भ्रष्टाचार में शामिल है और इन मुद्दों को सुलझाने के बजाए युवा नेता ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कर रहे हैं।'

बता दें कि भाजपा नेताओं ने 3 मई को राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें कांग्रेस नेता नाइट क्लब में पार्टी करते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जमकर विवाद हुआ था। हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने स्पष्ट किया था कि राहुल काठमांडू में दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए गए थे।

चुनावों को लेकर CM शिवराज से बात करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

घूम फिरकर सोनिया गांधी से वापस राहुल के पास आएगी कुर्सी ! क्या कांग्रेस में यही होगा 'बड़ा बदलाव' ?

कांग्रेस के चिंतन शिविर में नहीं जाएंगे कपिल सिब्बल ? क्या राजद्रोह कानून हो सकती है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -