कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे झूठे, सेना को हमले की अनुमति नहीं देते थे पीएम सिंह - भाजपा
कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे झूठे, सेना को हमले की अनुमति नहीं देते थे पीएम सिंह - भाजपा
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार ने कहा है कि कांग्रेस का पीएम मनमोहन सिंह के दस साल के शासन में सर्जिकल स्ट्राइक्स का दावा कपटपूर्ण और सरासर झूठा है, साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकवादियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की इजाजत नहीं देने की 'दोषी' है।  

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा था कि केंद्र में उसके नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दस वर्ष के शासन में छह सर्जिकल हमलों को अंजाम दिया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि यह कपटपूर्ण और सरासर झूठा दावा है। हम हमारे सशस्त्र बलों का अत्यधिक आदर करते हैं। हमारी सेनाएं पाकिस्तान के अंदर, नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल हमला करने में पूरी तरह सक्षम हैं, पर जब संप्रग सत्ता में था तो उसने ऐसा करने की इजाजत नहीं दी।

नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सशस्त्र बलों को आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की इजाजत नहीं देने की दोषी है।  मुंबई आतंकी हमले 26/11 का उल्लेख करते हुए राव ने कहा कि, ‘‘तत्कालीन एयर चीफ मार्शल ने उस वक़्त के पीएम मनमोहन सिंह से पाकिस्तान के अंदर या नियंत्रण रेखा के पार हवाई हमले करने की इजाजत मांगी थी और उन्हें इंकार कर दिया गया था।’’ 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: जब सपा नेता के मंच पर चढ़ गईं प्रियंका गाँधी, इस प्रत्याशी के लिए माँगा वोट

लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों का हंगामा, बम से उड़ाया भाजपा कार्यालय

अक्षय की दो फ़िल्में नमो टीवी पर दिखाना चाहती है भाजपा, EC से मांगी अनुमति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -