लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों का हंगामा, बम से उड़ाया भाजपा कार्यालय
लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों का हंगामा, बम से उड़ाया भाजपा कार्यालय
Share:

रांची: पूरे देश में 2019 लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है, इस बार के आम चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं नक्सली, माओवादी, आतंकी जैसे उपद्रवी तत्व लगातार मतदान को प्रभावित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में झारखंड में एक बार फिर नक्‍सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यालय बम धमाका कर उड़ा दिया है।

पलामू जिले के बाद अबकी बार खूंटी लोकसभा क्षेत्र के खरसावां में नक्सलियों ने भाजपा के दफ्तर पर धावा बोला है। गुरुवार रात लगभग एक बजे यह बम धमाका किया गया। खरसावां के चांदनी चौक स्थित भाजपा दफ्तर को उड़ाने के बाद वहां नक्सलियों ने पोस्‍टर भी छोड़े हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात चार की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने पहले पार्टी कार्यालय में सो रहे प्रचार वाहन चालकों को अपने कब्जे में लिया। फिर उन्होंने पार्टी दफ्तर को बम से उड़ा दिया।

हालांकि, बाद में पार्टी दफ्तर को उड़ाने के बाद नक्सलियों ने सभी वाहन ड्राइवरों को छोड़ दिया। इधर पार्टी दफ्तर को उड़ाने की सूचना मिलने पर भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी चंदन कुमार भी घटनास्‍थल पर बम धमाके की जांच कर रहे हैं। हालाँकि, अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

खबरें और भी:-

साध्वी प्रज्ञा की चुनाव आयोग से अपील, कहा - मेरी सजा कम कर दो क्योंकि...

राम मंदिर आंदोलन, मप्र की सीएम, फिर जेल, कई विवादों से रहा है उमा भारती का नाता

लोकसभा चुनाव तो लड़ नहीं रहीं मायावती, पर देख रही हैं पीएम बनने का ख्वाब- रामविलास पासवान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -