लोकसभा चुनाव: जब सपा नेता के मंच पर चढ़ गईं प्रियंका गाँधी, इस प्रत्याशी के लिए माँगा वोट
लोकसभा चुनाव: जब सपा नेता के मंच पर चढ़ गईं प्रियंका गाँधी, इस प्रत्याशी के लिए माँगा वोट
Share:

रायबरेली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा रायबरेली में उस मंच पर चढ़ीं, जिस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो लगी थी। सामने लाल टोपी लगाए उसी पार्टी के समर्थकों का हुजूम खड़ा हुआ था। पूरे पांडाल में कांग्रेस के एक दो झंडे ही दिखाई पड़ते थे, जबकि सपा के झंडे हर ओर लहरा रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा सरकार में मंत्री रहे मनोज पांडेय ने किया था। संबोधन में कांग्रेस की नेता और पूर्व मंंत्री दोनों ने केवल विकास की बातें कही। 

ऊंचाहार से लगभग एक किमी पहले लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे सांवापुर गांव के समीप एक बाग में दोपहर दो बजे प्रियंका वाड्रा पहुंचीं। यहां जनसभा के लिए मंच सजा हुआ था। सामने कुर्सियां लगी हुई थीं, मगर लाल टोपी लगाए उत्साही कार्यकर्ता उन पर बैठने के स्थान पर खड़े हुए थे। प्रियंका यहाँ सीधे मंच पर पहुंचीं। उनके स्वागत सम्मान की औपचारिकता निभाई गई। फिर सपा के पूर्व मंत्री डॉ। मनोज पांडेय ने सम्बोधन देना शुरू किया। उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों को अपने से जोड़ा और सवाल किया कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, वे क्या पूरे हुए। भीड़ ने हाथ हिला कर इंकार किया।

फिर मनोज पांडेय ने कहा कि 'डॉ। लोहिया ने कहा है कि वादाखिलाफी सबसे बड़ा गुनाह है। पीएम मोदी ने देश के लोगों के साथ, गरीबों के साथ छल किया है। उनकी गरीबी का मज़ाक उड़ाने का काम किया है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि 'आप इस धोखे का बदला लोगे कि नहीं। साथियों याद रखना इस धोखे को जब वोट डालने जाओ।' उन्होंने कहा कि  'पहले किसान खेती किसानी करने के बाद चैन से सोता था। अब वह पूरे परिवार समेत खेत की रखवाली करने को विवश है।' वहीं इसके बाद प्रियंका ने सम्बोधन देते हुए कहा कि यहाँ 6 मई को मतदान होना है, सोनिया जी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने वहां के लोगों से कांग्रेस को वोट देकर विजयी बनाने की अपील भी की।

खबरें और भी:-

अक्षय की दो फ़िल्में नमो टीवी पर दिखाना चाहती है भाजपा, EC से मांगी अनुमति

साध्वी प्रज्ञा की चुनाव आयोग से अपील, कहा - मेरी सजा कम कर दो क्योंकि...

राम मंदिर आंदोलन, मप्र की सीएम, फिर जेल, कई विवादों से रहा है उमा भारती का नाता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -