'ये भारत जोड़ो नहीं, बल्कि परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा..', कांग्रेस पर भाजपा का तंज
'ये भारत जोड़ो नहीं, बल्कि परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा..', कांग्रेस पर भाजपा का तंज
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टरों पर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पोस्टरों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वॉड्रा की भी तस्वीर भी छपी हुई है। रॉबर्ड वाड्रा ने खुद भी इस यात्र  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। अब उनकी तस्वीर को लेकर भाजपा ने तंज कसा कसा है, भाजपा ने कहा है कि यह भारत जोड़ो नहीं परिवार जोड़ो यात्रा है। दरअसल, कांग्रेस ने जो पोस्टर जारी किए हैं, उसमें सबसे ऊपर सोनिया गांधी, फिर पार्टी का चुनाव चिन्ह पंजा और दूसरी तरफ पूर्व पीएम राजीव गांधी की तस्वीर छपी हुई है। इसके बाद नीचे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ड वाड्रा की तस्वीरें है।

 

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा शुरू से ही हमलावर है। अब रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर देखने के बाद भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ अधिक आक्रामक हो गई है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने रॉबर्ट वाड्रा के ही ट्वीट में कमेंट करते हुए लिखा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा है। उन्होंने आगे लिखा है कि यदि आपको इसमें कुछ संदेह है तो कृपया इस तस्वीर को देखिए। ये वही पोस्टर है जो हर जगह लगाए जा रहे हैं। इसमें गांधी परिवार के सभी सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

 

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले बुधवार को यानी आज पूर्व पीएम जीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। बता दें कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 30 वर्ष पूर्व एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी को मार डाला गया था। मंगलवार की रात यहां पहुंचे वयनाड के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता के स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

'हमने मदरसे नहीं, अल क़ायदा के दफ्तर तोड़े...', असम सीएम हिमंता सरमा की दो टूक

गौतस्करी: ममता बनर्जी को झटका, फिर जेल भेजे गए TMC के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल

बिना मास्क हटाए चरणामृत कैसे पी गए अशोक गहलोत ? वीडियो हुआ वायरल तो देने लगे सफाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -