गौतस्करी: ममता बनर्जी को झटका, फिर जेल भेजे गए TMC के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल
गौतस्करी: ममता बनर्जी को झटका, फिर जेल भेजे गए TMC के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गौतस्करी के मामले में अरेस्ट किए गए बीरभूम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आज बुधवार को आसनसोल की CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उनकी जमानत याचिका ठुकरा दी। आसनसोल की विशेष CBI कोर्ट ने बुधवार को फिर से ममता बनर्जी  के करीबी नेता अनुब्रत मंडल को 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया है। जज राजेश चक्रवर्ती ने अनुब्रत को 21 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया है। 

आज की सुनवाई में CBI ने एक बार फिर अनुब्रत मंडल को ‘प्रभावशाली व्यक्ति’ करार दिया है। उधर, वकील फारूक रज्जाक ने मंडल की बीमारी का हवाला दिया। अनुब्रत मंडल को आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आसनसोल जेल से कोर्ट में पेश किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में मंडल ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बता दें कि अनुब्रत मंडल की आज न्यायिक हिरासत ख़त्म हो गई थी। उसके बाद उन्हें CBI कोर्ट में पेश किया गया था। जाँच एजेंसी ने मंडल की जमानत याचिका का विरोध किया था। बता दें कि, ममता बनर्जी के ख़ास नेता अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद CBI ने 17 अगस्त को फिर बोलपुर में रेड मारी थी। 

मंडल के अकाउंटेंट मनीष कोठारी को बुलाकर सीबीआई ने पूछताछ भी की थी। हालांकि, अनुब्रत मंडल के बैंक अकॉउंट में कुछ खास नहीं मिला था। उन खातों में कोई लेनदेन नहीं था। इसके बाद मनीष कोठारी के घर की चेकिंग की गई थी। CBI ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या सहित कई करीबी लोगों की संपत्तियों की तलाशी ली थी। बताया गया है कि बुधवार को पूरी जानकारी अदालत में पेश कर दी गई है। सीबीआई अधिकारियों ने कोर्ट में बताया कि अनुब्रत मंडल और उनके करीबी सहयोगियों के बैंकों में जमा पैसा कहां से आया।  

बिना मास्क हटाए चरणामृत कैसे पी गए अशोक गहलोत ? वीडियो हुआ वायरल तो देने लगे सफाई

जेल में बंद संजय राउत से नहीं मिल पाए उद्धव ठाकरे, जानिए क्यों?

केशव मौर्य को CM पद का ऑफर दे रहे थे अखिलेश, भाजपा बोली- पहले अपनी पार्टी तो संभाल लो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -