4.82 लाख करोड़ रुपए का घोटाला, ‘कांग्रेस फाइल्स’ के पहले एपिसोड में भ्रष्टाचार के कई किस्से, Video
4.82 लाख करोड़ रुपए का घोटाला, ‘कांग्रेस फाइल्स’ के पहले एपिसोड में भ्रष्टाचार के कई किस्से, Video
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस के शासन में हुए घोटालों को लेकर एक वीडियो जारी किया है। ‘कांग्रेस फाइल्स’ (Congress Files) नामक इस वीडियो में भाजपा ने दावा किया है कि देश में सबसे अधिक वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन काल में 48,20,69,00,00,000 रुपए (4.82 लाख करोड़ रुपए) का घोटाला किया है।

 

बता दें कि, कांग्रेस पर घोटाले और भ्रष्टाचार का इल्जाम काफी समय से लगता रहा है। कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों की एक लंबी फेहरिस्त है। इसी को लेकर भाजपा ने अब 'कांग्रेस फाइल्स’ नाम से यह वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को देखने पर एक बात पहले ही पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि भाजपा, कांग्रेस सरकार के दौर में हुए घोटालों की एक सीरीज रिलीज करने वाली है। इस सीरीज का यह पहला एपिसोड है। इस एपिसोड का टाइटल है, ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’। 

‘कांग्रेस फाइल्स’ में भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने देश में कई वर्षों तक शासन करते हुए घोटाले और भ्रष्टाचार से जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए (4820690000000 रुपए) लुटे हैं। वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले की इस रकम से देश की सुरक्षा से लेकर विकास तक के कई महत्वपूर्ण कार्य हो सकते थे। इतना ही नहीं, वीडियो में दावा किया गया है कि घोटाले की रकम इतनी बड़ी है कि इससे 24 INS विक्रांत, 300 राफेल विमान, 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। मगर, कांग्रेस ने देश का बंटाधार कर दिया। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और घोटाले का खामियाज़ा देश को भुगतना पड़ा। हमारा देश प्रगति और उन्नति की राह में कांग्रेस के कारण पिछड़ गया।

कांग्रेस फाइल्स के इस पहले वीडियो में भाजपा ने मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों का भी जिक्र किया है। इसमें वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 तक हुए घोटालों की सूची दर्शाई गई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए वीडियो में बताया है कि मनमोहन सिंह के पीएम रहते हुए देश में एक के बाद एक घोटाले होते रहे। मगर, मनमोहन सिंह नीरो (रोम साम्राज्य का सबसे क्रूर शासक) की तरह बाँसुरी बजाते रहे।  

भाजपा ने अपने वीडियो में बताया है कि मनमोहन सिंह सरकार में 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ था। वहीं, 1 लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, लगभग 10000 करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला, 70000 करोड़ रुपए का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ था। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार पर, इटली से मँगाए गए 12 हेलीकॉप्टरों की खरीदी में 362 करोड़ रुपए की दलाली का भी इल्जाम भाजपा ने लगाया है। वीडियो में कहा गया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी के लिए 12 करोड़ रुपए की रिश्वत भी ली गई थी।

भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि UPA सरकार के वक़्त अखबार या फिर कोई भी कोई भी न्यूज चैनल देखा जाए, तो उसमें घोटाले और घूँसखोरी की खबरें अवश्य सामने आतीं थीं। वीडियो के अंत में कहा गया है कि, 'कांग्रेस के घोटालों की यह तो केवल झाँकी है, पिक्चर अभी बाकी है।' इसके साथ ही वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस फाइल्स के अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव गाँधी की 2 करोड़ रुपए की पेंटिंग बेचने के लिए कांग्रेस परिवार किस तरह लोगों को धमकी दे रहा था।

हिन्दुओं के त्योहारों पर बढ़ते हमले ! गिरिराज सिंह बोले- अब क्या रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं ?

'10 जन्म लेने के बाद भी सावरकर नहीं बन सकते राहुल गांधी..', अनुराग ठाकुर का हमला

'पूरी कांग्रेस के लिए घातक साबित होंगे राहुल गांधी..', साक्षी महाराज ने क्यों कही ये बात ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -