हिन्दुओं के त्योहारों पर बढ़ते हमले ! गिरिराज सिंह बोले- अब क्या रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं ?
हिन्दुओं के त्योहारों पर बढ़ते हमले ! गिरिराज सिंह बोले- अब क्या रामनवमी पाकिस्तान में मनाएं ?
Share:

पटना: हिन्दुओं के त्यौहार रामनवमी के बाद बिहार के सासाराम, नालंदा सहित दूसरे जिलों में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर सवाल दागते हुए पुछा है कि रामनवमी नालंदा में नहीं मनाई जाएगी, तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया में मनाई जाएगी ? केंद्रीय मंत्री गिरराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है, इसलिए वे नालंदा को नहीं बचा पाए. गिरिराज सिंह ने कहा कि नितीश कुमार, नालंदा के हिंदूओं को नहीं बचा पाए, तो क्या नालंदा के हिंदू अपना सबकुछ छोड़कर पलायन कर जाएं?

नालंदा में सोची-समझी साजिश के तहत कराई गई हिंसा:-

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार हिंसा की आग में जल रहा है, मगर नीतीश कुमार को कोई जानकारी नहीं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके साथ ही सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है. इसकी जांच की जानी चाहिए.

क्या सिर्फ मुस्लिमों के मुख्यमंत्री हैं नितीश कुमार :-

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में हिन्दू असुरक्षित हैं, मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं, क्या वह केवल मुस्लिमों के सीएम हैं, नीतीश कुमार को हिन्दू भी वोट देते हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट की घटना को मीडिया ने उजागर किया. वहां धमाका हुआ था, मगर अधिकारी झूठ बोल रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के अधिकारी भी पलटुराम हैं. 

बता दें कि, बीते 2-3 वर्षों से लगातार रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव जैसे हिन्दू त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि अधिकतर मामले गैर-भाजपा शासित प्रदेश से सामने आते हैं, इस बार भी राजस्थान, बिहार, झारखंड, बंगाल में रामनवमी पर हिंसा भड़की थी।  ऐसे में वहां की सरकारों पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगते हैं। विरोधियों का कहना है कि, ये नेता मुस्लिम वोट पाने के लिए उन्हें खुली छूट दे देते हैं, जिससे हिन्दुओं पर हमला होता है और हिन्दू अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।  

 '10 जन्म लेने के बाद भी सावरकर नहीं बन सकते राहुल गांधी..', अनुराग ठाकुर का हमला

'पूरी कांग्रेस के लिए घातक साबित होंगे राहुल गांधी..', साक्षी महाराज ने क्यों कही ये बात ?

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कोर्ट ने किया बरी, ये मामले में दर्ज हुई थी FIR

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -