MP: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबजारी पर भड़के दिग्विजय सिंह, कहा- 'क्या शिवराज जी...'
MP:  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबजारी पर भड़के दिग्विजय सिंह, कहा- 'क्या शिवराज जी...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबजारी दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसे खुद बीजेपी के विधायक भी मान रहे हैं। जी दरअसल नरसिंहपुर से बीजेपी के विधायक जालम सिंह पटेल ने जबलपुर कमीश्नर को पत्र लिखा और शहर में स्थित सिटी हॉस्पिटल पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने और उसके बदले गरीब और मासूम लोगों से लाखों रुपए वसूलने की शिकायत की है। अपने पत्र में जालम सिंह पटेल ने लिखा कि, ''सिटी हॉस्पिटल अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाकर लोगों को मारने का काम कर रहा है।''

केवल इतना ही नहीं बल्कि उसमे यह भी लिखा गया है कि हॉस्पिटल प्रबंधन पैसे बनाने के चक्कर में ज्यादा से ज्यादा पेशंटों को मारकर नए पेशंटों की भर्ती कर रहा है। इसी के साथ जालम सिंह पटेल ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि, ''हॉस्पिटल के कई साइलेंट राजनैतिक पार्टनर है जो अस्पताल का साथ इस अपराधिक गतिविधि में दे रहे हैं। सिटी हॉस्पिटल मरीज के एडमिट होने से पहले ही उनके परिजनों से 1 से 5 लाख रूपए की रकम जमा करा लेता है। इसके बाद कब किस पेशंट को मारना है ये पहले ही तय कर लिया जाता है।'' आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि नरसिंहपुर जिला जबलपुर से लगा हुआ है। इस कारण सैकड़ों लोग जबलपुर इलाज कराने आते हैं। इस हॉस्पिटल ने इलाज के नाम पर एडमिट कर सैकड़ों लोगों से लाखों रूपए वसूले हैं।

वहीँ पत्र में लिखा गया है, 'सिटी हॉस्पिटल 10 सालों से सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसों की हेराफेरी कर रहा है। आयुष्मान भारत योजना, पीएम केयर फंड, राज्य बीमारी सहायता पीएम इन फड़ों से बिना किसी बीमारी के बीमारी दर्शा कर पैसा लेता आया है।'

इसी के साथ जालम सिंह पटेल ने अपने पत्र में पुलिस से अनुरोध किया है कि वो सभी मामलों की जांच करा कर अस्पताल और पर्दे के पीछे से मदद करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले में सीएम शिवराज को घेरते हुए कहा है कि ''क्या शिवराज जी अपने ही विधायक की शिकायत पर जॉंच करवायेंगे? जॉंच सर्व दलीय विधान सभा की समिति को करना चाहिए। नक़ली रेमडेसिवीर इंजेक्शन देना और उसमें भी काला बाज़ारी करना गंभीर आरोप हैं। देखते हैं शिवराज जी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हैं या नहीं।''

छह महीने में 32।29 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, RBI ने दी गुड न्यूज़

जब अरबाज खान के कारण सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगी थीं सनी लियोनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

20 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनाराई विजयन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -