Orrisa के किले को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा, दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आज से
Orrisa के किले को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा, दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आज से
Share:

नईदिल्ली। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने वाली भाजपा अब ओडिशा को कब्जे में लेने की तैयारी में है। दरअसल यहां पर भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2 बजे विमानतल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पर स्वागत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर शाम करीब 5 बजे जनता मैदान में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि वर्ष 2019 में ओडिशा में चुनाव होने हैं।

भाजपा जनता को महत्व देते हुए जनमहत्व के कार्यों को करने पर ध्यान दे रही है तो दूसरी ओर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। ओडिशा में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबी को लेकर कार्य करेगी। यहां पर गरीबों का कल्याण किए जाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी की क्रेडिबिलिटी इंडेक्स सबसे अधिक तो ओडिशा में ही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज के ही साथ सरकार के कार्यों को लोगों को पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। पार्टी यहां पर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही। जिसके कारण माना जा रहा है कि यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिल सकता है।

केंद्र सरकार और ईसी को EVM को लेकर 8 मई तक देना होगा जवाब

डाॅ. कुमार विश्वास का AAP की हार के बाद ट्वीट, जलता शहर बचाया जा सकता है!

जानिए यदि MCD में भाजपा हारी तो उसे क्या होगा फायदा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -