दिल्ली में भाजपा का मंथन जारी, नड्डा को मिल सकता है सेवा विस्तार, शाम को पीएम मोदी का संबोधन
दिल्ली में भाजपा का मंथन जारी, नड्डा को मिल सकता है सेवा विस्तार, शाम को पीएम मोदी का संबोधन
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग का आज दूसरा और अंतिम दिन है। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर मुहर लग सकती है। इसके बाद शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस संबोधन को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद दो दिन की यह बैठक खत्म हो जाएगी।

बता दें कि, पहले दिन यानी सोमवार की बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद मार्ग के पटेल चौक से लेकर NDMC कन्वेंशन सेंटर तक लगभग 15 मिनट का रोड शो निकाला था। इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक कमजोर बूथ पर मजबूती से काम करने के लिए कहा है। पूरे देश में ऐसे 72 हजार बूथों को चिन्हित किया गया है।

बता दें कि, भाजपा कार्यकारिणी बैठक का एजेंडा 2023 में 9 राज्यों और 10 विधानसभाओं सहित 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी पर मंथन करना है, मगर सबसे अधिक चर्चा में हैं जेपी नड्डा। दरअसल, इस बैठक के फ़ौरन बाद भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसलिए कार्यकारिणी की बैठक में उनके कार्यकाल को लेकर फैसला होना लगभग तय माना जा है। बताया जा रहा है कि, नड्डा को सेवा विस्तार दिया जा सकता है और वे 2024 लोकसभा चुनाव तक भाजपा चीफ रह सकते हैं। 

बड़गाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, लश्कर के सदस्य थे अरबाज मीर और शाहिद शेख

'दरोगा न ही बुजुर्ग के प्लॉट पर कर लिया कब्जा..', तस्वीर लेकर दर-दर भटक रहा शख्स

कराची में कहाँ छुपा बैठा है दाऊद इब्राहिम ? भांजे अलीशाह ने NIA के सामने उगले कई राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -