शिवराज को कोरोना होने पर दिग्विजय ने किया था वार, अब भाजपा ने किया करारा पलटवार
शिवराज को कोरोना होने पर दिग्विजय ने किया था वार, अब भाजपा ने किया करारा पलटवार
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी और उपचार के लिए चिरायु अस्पताल में एडमिट हो गए हैं। सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही पक्ष और विपक्ष के नेता उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। किन्तु पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने राज्य की सियासत गर्मा दी है।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने पर उनका हालचाल पूछने के बहाने उन पर तंज कसा था। भाजपा ने दिग्विजय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह को ट्वीटर पर जवाब देते हुए लिखा कि ''शर्मनाक है कि दिग्विजय सिंह जी मुख्यमंत्री जी के Covid_19 पॉजिटिव आने पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। कोविड से कई जाने माने चिकित्सक भी सेवाकार्य करते हुए संक्रमित हो गए, शिवराज जी भी एक कोरोना योद्धा की तरह मैदान में डटे रहे हैं। वे जनता जनार्दन की कृपा से फिर जल्द सेवा में जुटेंगे।''

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिख था कि ''दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।'

 

कोरोना ने नेताओं को बनाया अपना शिकार, 4 दिन में 5 की हुई मौत

क्या वाकई रूस ने अंतरिक्ष में किया है हथियार का परीक्षण ?

कोरोना की वजह से टल सकता है उपचुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -