पैगम्बर के बाद अब 'गरीब नवाज' को लेकर शुरू हुआ बवाल, भाजपा नेता का विवादित बयान
पैगम्बर के बाद अब 'गरीब नवाज' को लेकर शुरू हुआ बवाल, भाजपा नेता का विवादित बयान
Share:

हैदराबाद: तेलंगाना प्रदेश के भाजपा MLA टी. राजा सिंह द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर दिए गए बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है। हैदराबाद गोशमहल से MLA राजा सिंह ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को ‘अपशब्द’ कहे थे और बताया था कि कैसे पृथ्वीराज चौहान की पत्नी का सामूहिक बलात्कार करवाया गया। जिसके बाद मुस्लिम संगठनों ने विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही थाने के सामने नारेबाजी भी की गई है। भाजपा नेता ने यह बयान 2 जून 2022 (गुरुवार) को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर दिया था।

 

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजा सिंह ने कहा है कि, 'आपने फिल्म के जरिए जाना कि कश्मीर में हिन्दुओं पर कितना जुल्म हुआ। आप सब पृथ्वीराज चौहान फिल्म देखने जाना। पृथ्वीराज के समय भी मुग़लों ने बहुत अत्याचार किया था, मगर उन्होंने (पृथ्वीराज ने)  अपना सिर कभी नहीं झुकाया। आज कई हिन्दू अजमेर दरगाह जाते हैं। मगर यदि कोई उस दरगाह का सही इतिहास जान ले तो चैलेन्ज है कि कोई दुबारा वहाँ नहीं जाएगा। ये ऐसे ह$^& की दरगाह (कब्र) है जिसने पृथ्वीराज चौहान की पत्नी को दुष्कर्म करने के लिए सिपाहियों के आगे फेंक दिया था। आज के हर व्यक्ति को अपना इतिहास जानने की आवश्यकता है।'

वहीं इस बयान के बाद राजा सिंह के बयान को अपमानजनक बताते हुए उनकी गिरफ्तारी का अभियान चलाया जाने लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग की है।

क्या पैगम्बर मोहम्मद के बारे में नूपुर शर्मा ने 'सच' कहा ? समर्थन में उतरे डच सांसद

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जीती, 'भाजपा' हारी !

अगर 'पैगम्बर' का अनादर करना ईशनिंदा, तो 'महादेव' का अपमान करना कैसे जायज़ ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -