बंगाल चुनाव: भाजपा नेता राहुल के बिगड़े बोल, कहा- कूचबिहार में 8 लोगों को मारनी चाहिए थी गोली
बंगाल चुनाव: भाजपा नेता राहुल के बिगड़े बोल, कहा- कूचबिहार में 8 लोगों को मारनी चाहिए थी गोली
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार कई मायनों में महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि सबकी नज़रें इसी राज्य के चुनाव पर टिकी हुईं हैं। राज्य के चौथे चरण की वोटिंग में कूचबिहार के सीतलकूची में हुई हिंसा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके ठीक बाद पार्टी के एक और नेता ने इस मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राहुल सिन्हा ने कूचबिहार हिंसा को लेकर कथित तौर पर कहा कि यहां चार नहीं बल्कि आठ लोगों को गोली मारना चाहिए थी। हबरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिन्हा सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रैली में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सितालकूची में चार नहीं बल्कि आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय सुरक्षाबलों ने चार लोगों को गोली क्यों मारी, इसकी पीछे कारण यही है कि एक पोलिंग बूथ पर 18 साल का युवक भाजपा को समर्थन कर रहा था, जिसकी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया और उनकी नेता ममता बनर्जी हैं। 

इतना ही नहीं रैली में राहुल सिन्हा ने आगे कहा कि केंद्रीय बलों ने कूचबिहार में सही एक्शन लिया। उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसा फिर से होता है तो केंद्रीय बल फिर से ऐसा ही जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी उन लोगों की नेता हैं, जो वोटिंग से रोकने का गलत काम करते हैं। ममता के दिन अब खत्म हो गए हैं। उनके गुंडे अपनी शक्ति का दुरूपयोग कर रहे हैं। 

बंगाल चुनाव: अंतिम चार चरणों में पूरी जान झोंकेगी कांग्रेस, राहुल खुद संभालेंगे प्रचार की कमान

राहुल गांधी का केंद्र पर तंज, कहा- 'ताली थाली बहुत हो चुकी, अब देश को वैक्सीन दो'

बंगाल चुनाव: महिमा चौधरी किसके साथ ? पहले TMC के लिए मांगे वोट, अब किया भाजपा का प्रचार
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -