बंगाल चुनाव: अंतिम चार चरणों में पूरी जान झोंकेगी कांग्रेस, राहुल खुद संभालेंगे प्रचार की कमान
बंगाल चुनाव: अंतिम चार चरणों में पूरी जान झोंकेगी कांग्रेस, राहुल खुद संभालेंगे प्रचार की कमान
Share:

कोलकाता: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अगले चार चरणों में अपने अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है, क्योंकि पार्टी को लगता है कि यहां उनका जनाधार अच्छा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां अल्पसंख्यक बड़ी संख्या में  है। अगले चरणों में जिन जिलों में वोटिंग होने वाली हैं, उनमें मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर और उत्तर बंगाल के अन्य हिस्से शामिल हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अच्छा रिस्पांस मिला थे।

मुर्शिदाबाद और मालदा में पार्टी की पकड़ इसलिए मजबूत है, क्योंकि यहां दिवंगत रेल मंत्री अब्दुल गनी खान चौधरी के परिवार का अच्छा वर्चस्व है, हालांकि अब उनका परिवार TMC और कांग्रेस के बीच बंट गया है। राज्य में कांग्रेस के पर्यवेक्षक बी. के. हरिप्रसाद ने कहा कि, "इलाके में हमारा ध्यान हमारे वोटों को पार्टी के खेमे में वापस लाना है और अंतिम चार चरण पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।"

राज्य में भाजपा और तृणमूल के बीच जारी जंग में कांग्रेस ने अपनी जगह बनाने और वोटरों को आकर्षित करने के लिए कमर कस ली है। पश्चिम बंगाल के कांग्रेस सचिव प्रभारी, बी.पी. सिंह ने सिलीगुड़ी में कहा कि, "वाम दलों और ISF (भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा) के साथ हमारा गठबंधन मजबूत है और राहुल गांधी जी बुधवार को गोलपोखरा और नक्सलबाड़ी में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।"

राहुल गांधी का केंद्र पर तंज, कहा- 'ताली थाली बहुत हो चुकी, अब देश को वैक्सीन दो'

बंगाल चुनाव: महिमा चौधरी किसके साथ ? पहले TMC के लिए मांगे वोट, अब किया भाजपा का प्रचार

कंबोडियंस ने बदली छवियों के साथ मुस्कुराते हुए की ये मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -