क्या 'खुद से शादी' कर पाएगी गुजरात की क्षमा ? अब विवाह में आई सियासी अड़चन
क्या 'खुद से शादी' कर पाएगी गुजरात की क्षमा ? अब विवाह में आई सियासी अड़चन
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा में एक अनोखी शादी होने वाली है। यहाँ खुद से शादी करने जा रही क्षमा बिंदु की शादी का भाजपा नेता ने विरोध किया है। उनका विरोध विवाह स्थल को लेकर है, जो कि मंदिर है। उन्होंने इसे हिंदू धर्म के खिलाफ करार दिया है। बता दें कि वडोदरा में एक 24 साल की लड़की सभी परंपराओं और शादी की प्रतिज्ञाओं के साथ खुद से विवाह करने का फैसला ले चुकी है। क्षमा बिंदु ने कहा कि, 'मेरे दिमाग में यह विचार काफी समय से था, मगर नहीं सोचा था कि यह संभव होगा। फिर मैंने 'सोलोगैमी' के बारे में पढ़ा। तभी मैंने सोचा कि चलो खुद से शादी कर लेते हैं।'

11 जून को क्षमा की शादी का आयोजन है और वह उसके लिए पूरे उत्साह से जुटी हैं। मंडप सजाया जा रहा है, फेरों की व्यवस्था की जा रही है और जयमाला का भी आयोजन होगा। मगर, इस पूरे कार्यक्रम में कोई वर नहीं होगा, बल्कि अकेले दुल्हन के रूप में सजीधजी क्षमा बिंदु होंगी। वह खुद से ही शादी करने वाली हैं, जिसे 'सोलोगैमी' कहा जाता है। गुजरात और भारत का संभवत: यह पहला ऐसा मामला है, जब कोई लड़की अपने आप से ही विवाह करने वाली है।

क्षमा का कहना है कि वह कभी विवाह नहीं करना चाहती हैं, मगर दुल्हन बनने का मन था। इसलिए खुद से ही शादी रचाने का निर्णय कर लिया। क्षमा बिंदु का कहना है कि मैंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या देश में किसी ने खुद से शादी की है, तो ऐसा कोई केस नहीं मिला। इस प्रकार संभवत: वह पहली लड़की हैं, जो खुद से विवाह करेंगी। एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाली क्षमा सेल्फ मैरिज को लेकर कहती हैं कि यह खुद के प्रति अपना प्यार दर्शाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप से प्यार करती हूं और इसीलिए शादी कर रही हूं। 

1993 में सामने आया था ऐसा ही मामला:-

बता दें कि भारत में भले ही सोलोगैमी का यह पहला केस है, मगर पश्चिमी देशों में इस ट्रेंड को शुरु हुए कई वर्ष हो गए हैं। ऐसा पहला मामला अमेरिका का माना जाता है, जब 1993 में लिंडा बारकर ने अपने आप से शादी की थी। उस शादी में उन्होंने 75 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा था और सभी रस्में अदा की थीं। खुद से शादी को लेकर लिंडा बारकर ने कहा था कि, 'यह अपने लिए कुछ करने जैसा है। इसका संदेश यह है कि खुद को खुश रखने के लिए किसी की प्रतीक्षा न किया जाए।'

क्या आपको है महाभारत का ज्ञान ? तो जरूर करें ये छोटा सा काम

PoK में रची गई कश्मीरी हिन्दुओं की हत्या की साजिश, इस्लामी आतंकियों ने बनाई है 200 लोगों की सूची

विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, कंपनी में खतरनाक गैस का रिसाव, 30 महिला कर्मचारी हुईं शिकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -