जानवरों की दुनिया में रहते हैं दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता के तंज पर अनिल विज का पलटवार
जानवरों की दुनिया में रहते हैं दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता के तंज पर अनिल विज का पलटवार
Share:

भोपाल: कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर तंज कसना कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को महंगा पड़ गया। विज ने सिंह पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय में ज्ञान की कमी है। दिग्विजय सिंह जानवरों की दुनिया में रहते हैं इसलिए उन्हें मानवों का ज्ञान नहीं है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ट्वीट करते हुए कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के साथ ही हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को निशाना बनाया था । विज पर तंज कसते हुए दिग्विजय ने कहा था कि, 'हरियाणा के मंत्री विज साहब ने शोहरत पाने के लिए वैक्सीन ली और उनको कोरोना हो गया। यह नया रोग है। मनुष्यों से पहले जानवरों पर ट्रायल होता है। खैर यहां सीधा मनुष्यों पर हो रहा है लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी वैक्सीन के लिए भारत प्रयोगशाला नहीं'।

इसी पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के ज्ञान में कमी है। इसका ट्रायल मनुष्यों पर ही होता है जानवरों पर नहीं। दो चरण का ट्रायल पहले हो चुका था अब यह तीसरा है जहां 25,800 लोगों पर परिक्षण किया जाना है। दिग्विजय सिंह जानवरों की दुनिया में रहते हैं इसलिए उन्हें मनुष्यों का ज्ञान नहीं है। कांग्रेस नेताओं की सोच यह बताती है कि उनका ज्ञान कितना है। कांग्रेसियों के अल्प ज्ञान के कारण ही देश में कांग्रेस की दुर्गति हो रही है।

इक्विटीस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत के लिए लॉन्च किया त्रिपक्षीय खाता

2021 तक Vivo भारत में खोलेगा 650 एक्सक्लूसिव स्टोर

अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -