चुनाव में कांग्रेस को बचाना होगा अपना अस्तित्व, भाजपा की अजेय छवि पर रहेगी नजर
चुनाव में कांग्रेस को बचाना होगा अपना अस्तित्व, भाजपा की अजेय छवि पर रहेगी नजर
Share:

नईदिल्ली:  भारत में चुनाव आयोग द्वारा हाल में घोषणा की गई है कि नबंवर में चुनाव होना है, देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे 2019 के आम चुनाव की दिशा और दशा दोनों तय करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस भाजपा की सरकार को पीछे करने में पुरजोर लगा रही है और विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशियों को उतारने के लिए तैयार है। यहां हम आपको बता दें किे भाजपा की सरकार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हैं और कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसके साथ ही यदि कांग्रेस इन राज्यों में अपनी जीत दर्ज करती है तो भाजपा पार्टी पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। 

मध्यप्रदेश में चुनावी जनसंपर्क शुरू करेगी बीजेपी, अमित शाह करेंगे आगाज

भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही चुनावों को लेकर रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और अब चुनावी समर के आगाज होने में ज्यादा देर नहीं है। जहां तक माना जा रहा है तो इन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है। वहीं भाजपा को अपनी शाख बचानी होगी क्यूंकि इस विधानसभा चुनाव के नतीजे ही 2019 के चुनावों का भविष्य तय करेंगे। 

विजय संकल्प यात्रा : मोदी बोले- देश के लिए प्रधानमंत्री हूं लेकिन भाजपा के लिए कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार 2003 के चुनावों में इन तीनों राज्यों में भाजपा की अजेय जीत हुई ​थी और इस बार भाजपा पार्टी के प्रमुख नेताओं ने इस चुनाव का बीड़ा अपने कांधों पर उठाया है अभी हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता भी दिखाई देने लगी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाले ये चुनाव ही लोकसभा चुनाव का इतिहास बताएंगे। इसके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक कहे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने भी कांग्रेस की चुनौतियां सामने हैं। वे इस चुनाव में क्या नई रणनीति बनाएगें ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। 


खबरें और भी

राम मंदिर मुद्दा : अब सपा सांसद बोले, अगले 6 महीने में बन जाएगा अयोध्‍या में राम मंदिर

पिछले पांच विधानसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के बीच झूलता रहा है राजस्थान, क्या इस बार होगा कुछ अलग ?

 बसपा—सपा का साथ कांग्रेस के लिए परेशानी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -