स्वास्थ्य कारणों से दो दिन आगे बढ़ी शाह की बंगाल में होने वाली रैली
स्वास्थ्य कारणों से दो दिन आगे बढ़ी शाह की बंगाल में होने वाली रैली
Share:

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के स्वास्थ्य की वजह से पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रैलियों की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां बताया कि शाह की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से रैलियों की तारीख दो दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है ताकि वे इनमें हिस्सा ले सकें।

वॉशिंगटन : कोर्ट ने होटल को दिया बर्तन धोने वाली महिला को 21 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का आदेश

यह है अब कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शाह अब 22 जनवरी को मालदा में पहली रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद 23 जनवरी को वे बीरभूम जिले के सिउड़ी और झाड़ग्राम जिले में दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। उसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को शाह नदिया जिले के कृष्णनगर व दक्षिण 24-परगना के जयनगर में भी दो रैलियों को  संबोधित करेंगे।  

आज तृणमूल की रैली पर 'ममता' दिखाएगा विपक्ष, मोदी सरकार के खिलाफ भरेगा हुंकार

आज ममता की रैली 

जानकारी के लिए बता दें टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को कोलकाता में महारैली कर रही हैं। रैली में कांग्रेस, बसपा, राकांपा सहित 20 से ज्यादा दलों को न्योता भेजा गया है। इनमें से 11 पार्टियों के नेता पहुंच चुके हैं। 

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद उदय सिंह ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

मॉडल ने किया था डोनाल्ड ट्रम्प के राज़ जाने का दावा, रूस पुलिस ने किया गिरफ्तार

मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -