'भाजपा कभी अकेले चुनाव लड़ ही नहीं सकती', इस नेता ने दिया बड़ा बयान
'भाजपा कभी अकेले चुनाव लड़ ही नहीं सकती', इस नेता ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा एवं 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा की घोषणा के बाद राजनीति शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि बिहार में भाजपा अकेले चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी अकेले चुनाव लड़ ही नहीं सकती। वह हमेशा दूसरों के सहारे चुनाव लड़ती है।

दरअसल, JDU और भाजपा के बीच के रिश्तों को लेकर बिहार की सियासत में कई प्रकार की चर्चाएं होती रही हैं। कई मसलों पर दोनों के बीच वैचारिक मतभेद के अनुमान लगाए जाते रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दौरे के वक़्त स्पष्ट कर दिया कि बिहार में लोकसभा और 2025 के विधानससभा का चुनाव भाजपा नीतीश कुमार के साथ ही लड़ेगी। भाजपा को दी गई तेजस्वी की चुनौती पर भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी पहले अपने गिरेबान में झांकें। भाजपा कई चुनाव अपने दम पर लड़कर जीती है। तेजस्वी में दम है तो अपने दम पर चुनाव लड़कर दिखाएं।

वही केंद्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का समारोह तैयार किया है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि तिरंगा हमारे दिल में है। भाजपा तिरंगे की बात करती है लेकिन RSS ने 2000 के बाद नागपुर में तिरंगा फहराना आरम्भ किया। ये केवल राजनीति की बात है। सियासी विशेषज्ञों की मानें तो इन दिनों तेजस्वी की नीतीश को लेकर निरंतर नजदीकियां बढ़ रही थीं। तेजस्वी को भरोसा था कि नीतीश कुमार आनेवाले दिनों में उनके साथ आ सकते हैं। किन्तु भाजपा के आश्वासन ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया।

बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को यूपी पुलिस ने किया नज़रबंद

भ्रष्टाचार पर ED की कार्रवाई से बौखलाए राहुल, बोले- आज संस्थानों पर RSS का नियंत्रण

9 अगस्त से 'समाजवादी पदयात्रा' शुरू करेंगे अखिलेश, घर-घर देंगे ये सन्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -