मधुबनी लोकसभा सीट: भाजपा के अशोक यादव ने दर्ज की जीत
मधुबनी लोकसभा सीट: भाजपा के अशोक यादव ने दर्ज की जीत
Share:

पटना: बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार यादव ने विकासशील इंसान पार्टी के बद्री कुमार पुर्बे को 454940 वोटों से मात दे दी है. अशोक कुमार यादव को 595843 और बद्री कुमार पुर्बे को 140903 वोट प्राप्त हुए हैं. बता दें कि मधुबनी बिहार के दरभंगा प्रमंडल का एक प्रमुख शहर एवं जिला है.

 दरभंगा और मधुबनी को मिथिला संस्कृति का बड़ा केंद्र माना जाता है. मैथिली और हिंदी यहां की मुख्य भाषा है. विश्वप्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग और मखाना के उपज की वजह से मधुबनी को दुनिया भर में जाना जाता है. मधुबनी लोकसभा सीट पर 6 मई को पांचवे चरण में मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के अनुसार इस सीट पर 1791166 पंजीकृत मतदाता हैं, जिसमें से 962149 ने मताधिकार का उपयोग किया. सीट पर कुल 53.72 प्रतिशत वोटिंग हुई.

मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट से अशोक कुमार यादव, अखिल भारतीय मिथला पार्टी से आनंद कुमार झा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से खालिक अंसारी, भारतीय मित्र पार्टी से धनेश्वर महतो, विकासशील इंसान पार्टी से बद्री कुमार पुर्बे और बहुजन मुक्ति पार्टी से रंजीत कुमार चुनावी संग्राम में थे. इसके साथ ही वोटर पार्टी इंटरनेशनल से राम स्वरूप भारती, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से रेखा रंजन यादव, पूर्वांचल जनता पार्टी से सतीश चंद्र झा और राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से सुभाष चंद्र झा को चुनावी रण में उतारा था.

देवबंद रैली आई काम, प्रचंड मोदी लहर में भी 10 सीटें जीत गई बसपा

सारण लोकसभा सीट: भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने खिलाया कमल, राजद के चन्द्रिका राय हारे

पीएम मोदी की जीत से बदला पाकिस्तान का रुख, सुषमा स्वराज के लिए खोला अपना एयरस्पेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -