बिहार चुनाव: पहले घंटे में 2.4 फीसदी वोटिंग, जानिए कहाँ पड़े कितने वोट
बिहार चुनाव: पहले घंटे में 2.4 फीसदी वोटिंग, जानिए कहाँ पड़े कितने वोट
Share:

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये मतदान शुरू हो गए हैं। आज कुल 71 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान आरम्भ हुआ है। ऐसे में बताया जा रहा है कि पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं और दो करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने में लगे हुए है। इस समय कोविड-19 की स्थिति है और इस स्थिति के बीच हो रहे चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षित मतदान के लिये दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

जी दरअसल मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था की जा चुकी है। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग की जा रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे तक पूरे बिहार में कुल 2।4 फीसदी मतदान हुआ है। अब अगर बात करें 16 जिलों में मतदान प्रतिशत की तो यह हैं आंकड़ा।

बांका- 2

मुंगरे- 2.5

जमुई- 2.3

भोजपुर - 3

बक्सर - 2.3

शेखपुरा - 1.8

कैमूर - 2.2

रोहतास -2.8

अरवल - 2.6

गया - 2.9

लखीसराय - 3

पटना - 4

भागलपुर- 3

नवादा - 2.6

औरंगाबाद - 2.4

जहानाबाद - 2.7

खबरों के मुताबिक यह 8 बजे तक के आंकड़े हैं। अभी अन्य आंकड़े आने बाकी है। कहीं कहीं मशीन खराब हो जाने के कारण वोटिंग देरी से शुरू हुई है। ऐसे में जल्द ही कुल आंकड़ों के साथ हम आपको देंगे पूरी जानकारी।

क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

बिहार चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बोले राहुल गाँधी- 'आज बदलेगा बिहार'

सुबह 7 बजे से शुरू हुआ बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -