बिहार: हाजीपुर में दुखद हादसा, गैस रिसाव होने से एक मजदूर की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती
बिहार: हाजीपुर में दुखद हादसा, गैस रिसाव होने से एक मजदूर की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती
Share:

पटना: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक डेयरी में अमोनिया गैस के लीक के बाद एक श्रमिक की जान चली गई और 30 से अधिक अन्य को अस्पताल में एडमिट कराया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन विभाग के DSP अशोक कुमार ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी (हाजीपुर में) में एक अमोनियम सिलेंडर से गैस रिसाव की घटना हुई है। कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल हमें जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हम लीक की वजहों की जांच कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। डॉक्टरों के अनुसार, गैस लीक होने पर डेयरी में काम कर रहे 30 से ज्यादा मजदूरों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने बताया है कि वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई और करीब 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। भर्ती किए गए मरीजों की हालत अभी बेहतर है। अग्निशमन विभाग के DSP अशोक कुमार ने बताया कि स्थिति को कंट्रोल करने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है और  मामले की छानबीन चल रही है।

'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..', मिस्र में बोहराओं ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ग्रैंड मुफ़्ती बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा

मानसून को लेकर 62 साल बाद बना अद्भुत संयोग !

इस हफ्ते काफी सस्ता हो गया सोना, क्या आगे और गिरेंगे दाम ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -