'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..', मिस्र में बोहराओं ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ग्रैंड मुफ़्ती बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा
'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..', मिस्र में बोहराओं ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ग्रैंड मुफ़्ती बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा
Share:

काहिरा: अमेरिका के बाद मिस्र (Egypt) की राजकीय यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। मिस्र की राजधानी काहिरा पहुँचते ही वहाँ बोहरा समुदाय के मुस्लिमों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मिस्र की एक महिला ने बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ गाया। साथ ही कहा कि, पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-मिस्र के रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।

 

वहीं, प्रवासी भारतीयों द्वारा किए गए स्वागत से पीएम मोदी विह्वल दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मिस्र में भारतीय प्रवासियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बेहद प्रभावित हुआ। उनका समर्थन और स्नेह वास्तव में हमारे राष्ट्रों के शाश्वत बंधन का प्रतीक है। यह भी सराहनीय था कि मिस्र के लोग भारतीय पोशाक पहनते थे। सचमुच, यह हमारे साझा सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव है।' इस दौरान प्रधानमंत्री ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉक्टर शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ग्रैंड मुफ़्ती ने कहा कि वे अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ग्रैंड मुफ्ती की पीएम मोदी से यह दूसरी बार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि इन दोनों मुलाकातों के बीच भारत में बहुत विकास हो चुका है।

 

ग्रैंड मुफ्ती ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी भारत जैसे विशाल देश के लिए बुद्धिमान नेतृत्व को प्रदर्शित करते हैं। भारत में विभिन्न गुटों के बीच सह-अस्तित्व लाने के लिए पीएम मोदी द्वारा समझदारी भरी नीतियाँ अख्त्यार की जा रही हैं। धार्मिक स्तर पर,भारत के साथ हमारा सशक्त सहयोग है। भारतीय पक्ष यहां एक सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित करने जा रहा है। हमारे पास सहयोग की बहुत गुंजाइश है।' बता दें कि, आज यानि रविवार (25 जून 2023) को प्रधानमंत्री, बोहरा समुदाय द्वारा पुनर्निर्मित किए जा रहे अल-हकीम मस्जिद भी जाएँगे। वहाँ वे करीब आधे घंटे तक रहेंगे। इसके साथ ही प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना की तरफ से लड़कर बलिदान हुए तक़रीबन 4000 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस वॉर मेमोरियल भी जाएँगे।

 

मिस्र पहुँचने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में मिस्र की एक महिला ने बॉलीवुड का प्रसिद्ध गाना गाया। जेना नामक इस महिला ने भारतीय पारंपरिक पोशाक साड़ी पहन रखी थी। इसके बाद जेना ने फिल्म ‘शोले’ के गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’ गाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जेना ने यह भी कहा कि वह काफी कम हिंदी जानती हैं और कभी भारत नहीं आई हैं। इस गाने को सुनकर पीएम मोदी खूब प्रशंसा की। पीएम ने कहा कि, 'किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आप मिस्र की बेटी हो या हिंदुस्तान की बेटी हो।' इस दौरान बोहरा समुदाय के पुरुष और महिलाएँ पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और साड़ी पहने दिखाई दिए। वे हाथों में तिरंगा लिए पीएम मोदी का स्वागत कर रहे थे।

'कांग्रेस ने खुद भिंडरावाले को भेजकर पैदा किया खालिस्तान मुद्दा, क्योंकि..', पूर्व RA&W अफसर GBS सिद्धू ने खोला चौंकाने वाला राज़

बंगाल में ट्रेन हादसा, 2 मालगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, 12 बोगियाँ पटरी से उतरीं, प्लेटफार्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त

आखिर इंदिरा गांधी के 'इमरजेंसी' लगाने के पीछे कारण क्या था ? खुशवंत सिंह की किताब में है हर सवाल का जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -