बिहार: RLSP उम्मीदवार रमेश कुशवाहा पर हुआ हमला, चलाई गई गोली
बिहार: RLSP उम्मीदवार रमेश कुशवाहा पर हुआ हमला, चलाई गई गोली
Share:

पटना: पूर्णिया के धमदाहा असेंबली क्षेत्र में RLSP (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) उम्मीदवार पर हमले का केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने RLSP प्रत्याशी रमेश कुशवाहा पर गोली चलाई थी। वही इस मामले में RLSP प्रत्याशी रमेश कुशवाहा बाल-बाल बच गए। कुशवाहा के अनुसार, चुनाव प्रचार से लौटने के दौरान आरोपियों ने पहले ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया, फिर गोली चली दी। 

उनका आरोप है कि सत्ता पक्ष घबराकर इस प्रकार से हमले करवा रहा है। उनके कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है। उन्होंने जिला एडमिनिस्ट्रेशन से सिक्योरिटी की गुहार लगाई है। पुलिस केस की पड़ताल में जुटी है। आपको बता दें कि बिहार इलेक्शन में एनडीए तथा महागठबंधन के मध्य एक और फ्रंट मैदान में है। इस फ्रंट का नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट रखा गया है, जिसमें कुल 6 पार्टियां सम्मिलित हैं। फ्रंट की तरफ से सीएम पद के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा होंगे।

1.    RLSP
2.    AIMIM
3.    BSP
4.    Suheldev Bharatiya Samaj Party
5.    Samajwadi Janata Dal (Democratic)
6.    Jantantrik Party (Socialist)

वही अभी हाल ही में आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा समस्तीपुर के उजियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस बार हमको अवसर प्रदान कीजिये हम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएंगे।

उत्तरप्रदेश के बाद अब हरियाणा में लागू किया जाएगा लव जिहाद को लेकर नया कानून

एमपी में आज से थमेगा चुनाव प्रचार, 3 नवंबर को होंगे चुनाव

फिलीपींस में तूफ़ान का कहर, लोगों में फैली दहशत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -