एमपी में आज से थमेगा चुनाव प्रचार, 3 नवंबर को होंगे चुनाव
एमपी में आज से थमेगा चुनाव प्रचार, 3 नवंबर को होंगे चुनाव
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को वोटिंग शुरू होने वाली है। इसी के मद्देनज़र उप-चुनाव के प्रचार का दौर रविवार शाम थम सकता है। सभी राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार जोर लगा रहे हुए हैं, रोड शो और जनसभाओं के द्वारा मतदाताओं को लुभाने की हर संभव प्रयास  हो रही है। चुनावी नतीजे 10 नवंबर को घोषित किये जाने वाले है। यह चुनाव राज्य की गवर्नमेंट के लिए तो मायने वाले हैं ही साथ में राज्य के प्रमुख नेता सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा तो पूर्व सीएम कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के सियासी वजूद से भी जुड़े हो सकते है।

जंहा इस बात का पता चला है कि चुनाव प्रचार का दौर थमने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान का देवास के हाटपिपल्या, मंदसौर के सुवासरा, आगर मालवा में रोड शो होगा, वहीं ब्यावरा में जनसभा है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष शर्मा की मुरैना व ग्वालियर में जनसभाएं हैं। सिंधिया मेहगांव, भांडेर, करैरा और अशोक नगर में जनसभा करने वाले है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अंबाह व पोरसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करैरा व अशोक नगर मे सभाएं करेंगी।

वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम  कमल नाथ मुरैना में रोड शो और जनसभा करेंगे। ग्वालियर में कार्यकतार्ओं की बैठक भी लेंगे। इसी तरह कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव आदि अनेक आयोजनों में भाग ले रहे है।

फिलीपींस में तूफ़ान का कहर, लोगों में फैली दहशत

ट्रंप की बजाए जो बिडेन पर जनता ने जताया विश्वास, जानिए क्या है वजह

ट्रम्प को रैली का आयोजन करना पड़ गया भारी, 700 लोगों ने गवाई अपनी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -