बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली, सत्ताधारी JDU के नेता सलन महतो पर आरोप, आरोपी फरार
बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली, सत्ताधारी JDU के नेता सलन महतो पर आरोप, आरोपी फरार
Share:

नालन्दा: बिहार के नालन्दा जिले में रविवार रात एक बदमाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के सहयोगी पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। नालंदा के धरहरा गांव में कुमार प्रगति उर्फ पिंटू पर हमला हुआ. उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि, 'हमें जानकारी मिली है कि कुमार प्रगति उर्फ पिंटू (पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के सहयोगी) नाम के एक व्यक्ति पर नालंदा जिले के धरहरा गांव में हमला किया गया था। हमारी टीम मौके पर मौजूद है और पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। आरसीपी सिंह ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हमले के पीछे सत्तारूढ़ JDU का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर ने कथित तौर पर पिंटू को उनका (RCP सिंह का) साथ छोड़ने की धमकी दी थी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 'जिस पर गोली चलाई गई वह मेरा करीबी रिश्तेदार है, वह मुझसे मिलने आता रहता है, आज भी वह मुझसे मिलने आया था। लेकिन जब वह मुझसे मिले, तो उन्हें मारने की कोशिश की गई।  उसे गोली मार दी गई और उससे कहा गया कि उसे मेरा साथ छोड़ देना चाहिए, नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। वह (पीड़ित) एक ऐसे व्यक्ति का नाम ले रहा है जो JDU से है। नीतीश कुमार में राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे (JDU) मेरे रिश्तेदारों पर हमला कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे मुझे बर्बाद कर देंगे,.बिहार में गुंडाराज चल रहा है। बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री के जख्मी रिशेत्दार पिंटू सिंह ने सलन महतो पर गोली मारने का आरोप लगाया है।  वर्तमान में सलन महतो की पत्नी नविता सिन्हा जिला परिषद सदस्य हैं और खुद सलन महतो घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है।  सलन महतो, नितीश कुमार की पार्टी JDU से जुड़ा हुआ है। 

पत्थरों से मार-मारकर आदिवासी महिला की हत्या, व्यभिचार का आरोप लगाकर निर्मम क़त्ल

जमीर खान की बकरी को सुनसान ईमारत में ले गया राहिद अहमद, किया बलात्कार, अब हुई FIR

प्रेमी ओमर शेख के साथ मिलकर चंदना ने अपनी ही बहन को दे दी दर्दनाक मौत, अब महबूब, आसिया, हाफिज संग हुई गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -