बिहार: JDU सांसद और उनके पति को मारने आए 3 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
बिहार: JDU सांसद और उनके पति को मारने आए 3 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
Share:

पटना: बिहार पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिवान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदामुडा गांव में गुरुवार की रात 10 बजे पिस्टल के साथ सीवान के जनता दल यूनाइटेड (JDU) सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को मारने आए तीन युवकों को पकड़ लिया है। 

गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला के अवधेश सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह,  मनोज सिंह का बेटा अभिषेक सिंह और डेराराय के बंगरा के कामेश्वर सिंह का बेटा भानु प्रताप सिंह बताए जा रहे हैं। इनके कब्जे से 315 बोर का एक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। इस संबंध में सांसद पति अजय सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया है कि घर में नवरात्रि का कलश रखा गया है। रात्रि 10 बजे पति-पत्नी पूजा करने के बाद घर से बाहर आए। इसी दौरान, वंहां एक बाइक पर सवार तीनों युवक पहुंचे। वे शराब के नशे में धुत्त थे। राहुल उनके पास चला आया।

जबकि दो अन्य युवक पिस्टल निकाल उन लोगों पर गोलियां चलानी चाही। यह देख सुरक्षा गार्डो ने युवको को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पहुंच तीनों को हिरासत में लेने के बाद थाने लाई है। हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। 

विजय वर्मा अभिनीत फिल्म 'ओके कंप्यूटर' अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम में हुई शामिल

अंतरराष्ट्रीय बेक्कालॉरेट ने रद्द की कक्षा 12वी की परीक्षा

होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने की निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 'विदेशी व्यापार वर्टिकल' की स्थापना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -