नितीश कैबिनेट में मंत्री विनोद सिंह का निधन, जुलाई में 'कोरोना' को दी थी मात
नितीश कैबिनेट में मंत्री विनोद सिंह का निधन, जुलाई में 'कोरोना' को दी थी मात
Share:

पटना: बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्‍याण मंत्री विनोद सिंह का देहांत हो गया है। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में सोमवार की सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली। मंत्री विनोद सिंह को बीते दिनों कोरोना के बाद पटना के AIIMS अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान दो-तीन बाद ही उन्‍हें ब्रेन हैमरेज हो गया था।  इसके बाद उन्‍हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

विनोद सिंह की पत्‍नी निशा सिंह को भाजपा ने बिहार चुनाव 2020 में कटिहार जिले की प्राणपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। विनोद सिंह इसी सीट से भाजपा के MLA थे। मंत्री विनोद कुमार सिंह को सेहत बिगड़ने के बाद 16 अगस्‍त को पटना से एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। पटना में दो दिन तक उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी।

बता दें कि मंत्री विनोद सिंह जुलाई में ही कोरोना महामारी को मात देकर अपने घर लौटे थे। मंत्री का ब्‍लड प्रेशर और शुगर अचानक बढ़ जाने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ती देख परिवार वाले उन्हें पटना ले गए थे। इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था। जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया। 

राजमाता सिंधिया की जयंती आज, सम्मान में पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का

बिहार चुनाव: कम्युनिस्ट पार्टी के लिए वोट मांगेंगे कन्हैया कुमार और आइशी घोष

विधानसभा चुनाव: बिहार में गरजेंगे सीएम योगी, भाजपा ने बनाया स्टार प्रचारक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -