राजमाता सिंधिया की जयंती आज, सम्मान में पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का
राजमाता सिंधिया की जयंती आज, सम्मान में पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का
Share:

नई दिल्ली: ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। दिवंगत भाजपा नेता के जन्म शताब्दी समारोहों के तहत आज पीएम मोदी ने राजमाता के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया है। बता दें कि राजमाता विजयराजे सिंधिया जनसंघ की नेता थीं और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP चीफ जेपी नड्डा समेत कई भाजपा नेताओं ने सोमवार को ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उन्हें विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति करार दिया है। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'राजमाता सिंधिया जी ने अपने त्याग और राष्ट्रभक्ति से देश की राजनीति को नयी दिशा प्रदान की। राष्ट्र व विचारधारा के प्रति उनका समर्पण वंदनीय था। आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने अत्याचारी शासन की घोर यातनाएँ सही। विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति को नमन।'

आपको बता दें कि विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर राजघराने की राजमाता होने के साथ ही भाजपा की संस्थापक सदस्य भी थीं। वह पांच बार लोकसभा और एक राज्यसभा की सदस्य चुनीं गईं थीं। आज उनकी 100वीं जयंती है। भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें प्रत्येक नागरिक के लिए प्ररेणास्रोत बताया और ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए सर्मिपत करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। देश के लिए दूरर्दिशता रखने वाली राजमाता सिंधिया, हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।'

विधानसभा चुनाव: बिहार में गरजेंगे सीएम योगी, भाजपा ने बनाया स्टार प्रचारक

आर्मीनियाई सेना ने अजरबेजान में निवासियों पर किया हमला

कांग्रेस नेता खुशबू जल्द हो सकती है बीजेपी में शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -