देवेंद्र फडणवीस से मिले कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, क्या भाजपा में होंगे शामिल ?
देवेंद्र फडणवीस से मिले कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, क्या भाजपा में होंगे शामिल ?
Share:

मुंबई:  महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बाद अब उद्धव ठाकरे और एकनाथ गुट शिवसेना पर अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं। वहीं, अब  खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे, अब उद्धव गुट के बड़े नेताओं के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं को वह अपने गुट में शामिल करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व CM अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र के उपमुख़्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल गुरुवार को वर्ली में मुलाकात की। 

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के OSD आशीष कुलकर्णी के वर्ली स्थित घर पर गणेश दर्शन के लिए गए हुए थे। इसके बाद से सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि मीडिया के साथ बातचीत करते हुए चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को नकार दिया है। बता दें कि आशीष कुलकर्णी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ काम कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र में राज्यसभा और MLC चुनावों में रणनीति बनाने में इनकी ही भूमिका बेहद अहम बताई जाती है। 

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं जल्द ही दिल्ली में भारत जोड़ो कांग्रेस की रैली में हिस्सा लूंगा। उनके भाजपा में शामिल होने की सभी अटकलें बेबुनियाद हैं। मैं आशीष कुलकर्णी के यहां गणेश दर्शन के लिए गया था, तभी उपमुख्यमंत्री फडणवीस पहुंचे थे। कई मेहमानों की मौजूदगी में हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। 

अर्थव्यवस्था को लेकर फिर सरकार पर बरसी कांग्रेस

'भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या?', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

मध्य प्रदेश में 16 दिन रहेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -