तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका वित्त मंत्री सीतारमण का काफिला, भिड़े BJP वर्कर
तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका वित्त मंत्री सीतारमण का काफिला, भिड़े BJP वर्कर
Share:

हैदराबाद: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज तेलंगाना प्रवास पर हैं। उनकी यात्रा के दौरान आज शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भाजपा की लोकसभा प्रवास योजना के तहत जहीराबाद क्षेत्र की यात्रा कर रही हैं। आज वित्त मंत्री कामारेड्डी जिले में गई थीं।

इसी बीच आज यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए और दोनों समूहों में बहस शुरू हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई कहासुनी के बीच वित्त मंत्री जहीराबाद में दौरा पूरा करने के बाद वह राजस्थान के बांसवाड़ा जा रही थीं। सीतारमण ने गुरुवार को सीएम के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली तेलंगाना की तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार को बढ़ते कथित कर्ज, कृषि संकट औ अन्य मुद्दों को लेकर आड़े हाथों लिया। बता दें कि, राज्य में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसे लेकर भाजपा पहले ही बहुत सक्रिय है।

भाजपा की 'लोकसभा प्रवास योजना' के तहत जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र की अपनी यात्रा के दौरान सीतारमण ने कामारेड्डी में दावा किया कि तेलंगाना में राजस्व अधिशेष था, मगर वह अब राजस्व घाटे की स्थिति में चला गया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ TRS ने बजट के बाहर जाकर ऋण लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की ख़ुदकुशी के मामले में तेलंगाना चौथे स्थान पर है।

अर्थव्यवस्था को लेकर फिर सरकार पर बरसी कांग्रेस

'भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या?', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

मध्य प्रदेश में 16 दिन रहेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -