बिहार चुनाव: शुरूआती रुझानों में महागठबंधन को बहुमत ! NDA पिछड़ा
बिहार चुनाव: शुरूआती रुझानों में महागठबंधन को बहुमत ! NDA पिछड़ा
Share:

पटना:  बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से लगभग 210 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें महागठबंधन 120 सीटों पर आगे है, जबकि एनडीए ने 92 सीटों पर आगे चलती दिख रही है। इस दौरान राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। राजद 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा ने 56 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि जदयू 35 सीटों पर आगे चल रही है। 

वहीं कांग्रेस 18 और वामपंथी दलों ने 7 सीटों पर आए चल रही है। शुरुआती रुझान के हिसाब से महागठबंधन को फिलहाल पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है और तेजस्वी यादव सीएम बन सकते हैं। शुरुआती रुझानों पर गौर करें तो अभी पोस्टल बैलट खोले जा रहे हैं। इनमें तेजस्वी यादव की अगुवाई में राजद अकेले दम पर 70 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, भाजपा 56 और जदयू 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम पार्टी (हम) ने एक सीट पर बढ़त बना रखी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है तो वामपंथी पार्टी ने 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा केवल एक सीट पर आगे है।   

प्रारंभिक रुझान में हम पार्टी के जीतन राम मांझी इमामगंज में आगे चल रहे हैं तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने लीड ले रखी है। शिवहर से राजद नेता चेतन आनंद आगे हैं। आपको बता दें कि चेतन आनंद पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी मां लवली आनंद ने भी बढ़त बना ली है। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रहीं श्रेयसी सिंह जमुई सीट से लीड लेकर चल रही हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए CEO बने आलोक कुमार, दफ्तर पहुँच संभाला कार्यभार

2013 से एनएफएसए के तहत 4.39 करोड़ फर्जी राशन कार्डों का हुआ निराकरण

गोल्ड ईटीएफ में निरंतर बरकरार है वृद्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -