'बिहार छोड़े के का लेहब फीस जी, ररुआ बोली ऐ चाचा नीतीश जी', CM नीतीश पर BJP ने अनोखे अंदाज में बोला हमला
'बिहार छोड़े के का लेहब फीस जी, ररुआ बोली ऐ चाचा नीतीश जी', CM नीतीश पर BJP ने अनोखे अंदाज में बोला हमला
Share:

पटना: बिहार में एक बार फिर से सुरीला राजनीतिक संग्राम आरम्भ हो चुका है। मैथिली ठाकुर एवं नेहा सिंह राठौर की बिहार में का बा और बिहार में ई बा की सुरीली टक्कर के बीच एक और गीत ख़बरों में बना हुआ है। इस गाने के बोल हैं 'बिहार छोड़े के का लेहब फीस जी, ररुआ बोली ऐ चाचा नीतीश जी..' गाना भोजपुरी भाषा में है किन्तु इसका अर्थ है कि नीतीश चाचा आप बिहार छोड़ने का क्या लेंगे।

वही इस गाने को गाता हुआ एक बच्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे भाजपा बिहार ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। बच्चा आगे बोलता है कि कौन पार्टी में कूद जाई पट से, मंत्रीमंडल बदल देनी खट से... मतलब आप किसी भी पार्टी में झट से कूद जाते हैं तथा तुरंत कैबिनेट बदल देते हैं।

दरअसल, ये पूरा गाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज है जिन्होंने हाल ही में NDA का दामन छोड़ RJD एवं कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई थी। इसके पश्चात् से ही बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में रहने वाली भाजपा रातों रात विपक्ष में बैठ गई। यही कारण है कि भाजपा नीतीश कुमार को लगातार धोखेबाज कह रही है। दूसरी ओर नीतीश कुमार कह रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें मजबूर कर दिया कि वो गठबंधन तोड़ दें। उन्होंने भाजपा पर उनकी पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया। बिहार में NDA गठबंधन समाप्त होने के पश्चात् से निरंतर सत्ता एवं विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी का दौर जारी है। 

'ललन सिंह में कोई शर्म नहीं बची', आखिर क्यों रविशंकर प्रसाद ने दिया ऐसा बयान?

फिर BJP में शामिल हो सकते है ये दिग्गज नेता, मची सियासी हलचल

'प्री दिवाली गिफ्ट फॉर भ्रष्टाचार के पितामाह', CM बघेल पर रमन सिंह का तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -