नवरात्री में दिखा अद्भुत नज़ारा, इमरान खान को बनाया गया राक्षस, माँ दुर्गा कर रहीं वध
नवरात्री में दिखा अद्भुत नज़ारा, इमरान खान को बनाया गया राक्षस, माँ दुर्गा कर रहीं वध
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में हर ओर दुर्गा पूजा की धूम मची है। यहां के लगभग 350 मंदिरों में मां दुर्गा की एक से एक मूर्ति बनाकर भव्य सजावट किया गया है। सोमवार को सभी मंदिरों में माता के नौवें स्वरूप सिद्धीदात्री की पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सजावट और माता दुर्गा की मूर्ति एक से एक आकर्षण पैदा कर रही है।

किन्तु इन सबके बीच शहर मुख्यालय के गोशाला रोड में स्थापित मूर्ति एक अलग माहौल बना रही है। वहां प्रतिमा लोगों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर रही है। पूजा समिति ने कलाकार के सहयोग से यहां माता दुर्गा राक्षस के स्वरुप में पाक पीएम इमरान खान का वध कर रही हैं। अन्य स्थानों पर भी इस बार महिषासुर का स्वरूप कुछ बदला गया है। किन्तु इस भगवती मंदिर में महिषासुर के रूप में इमरान खान की मूर्ति बनाई गई है और मां दुर्गा अपने भाले से उसका वध कर रही है। 

पूजा समिति की सोच है भारत के लिए वर्तमान राक्षस पाकिस्तान का पीएम इमरान खान है। इसलिए मां दुर्गा इसका संहार करें। मेला देखने आए मुकेश विक्रम कहते हैं यह मूर्ति एक नया लुक दे रही है। लोगों को देश के शत्रु के प्रति सचेत कर रही है। दिखा रही है कि आज के इस दौर में विश्व भले ही भारत के साथ हो। किन्तु पाकिस्तान का पीएम लगातार राक्षस की तरह जहर उगल रहा है तो क्यों ना मां दुर्गा उसका वध करें।

लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानें नई कीमत

रेपो दर में कटौती का वित्त मंत्रालय ने किया स्वागत, कही यह बात

रिजर्व बैंक की अपील, बंद हो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -