बिहार चुनाव - दूसरे चरण में दोपहर तक 50 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान
बिहार चुनाव - दूसरे चरण में दोपहर तक 50 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान
Share:

पटना: बिहार में आज दूसरे दौर का मतदान किया जा रहा है। इसके लिए विशेषतौर पर सुरक्षा बलों का इंतजाम किया गया है। दरअसल नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और सैन्य बलों का व्यापक प्रबंध किया गया है। दूसरे चरण के मतदान में लोगों में व्यापक उत्साह देखने को मिला है। विभिन्न स्थानों पर लंबी - लंबी कतारें लगी हुई हैं। बिहार के अधिकांश नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वोट डाले गए हैं। जिसके लिए प्रशासन को काफी प्रयास करने पड़े। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के मतदान को लेकर 32 सीटों पर चुनाव किए जा रहे हैं।

दूसरी ओर इनमें से 23 सीटों पर मतदान शाम से पहले ही समाप्त हो जाएगा। दरअसल ये सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं। सुरक्षा के लिए राज्य में 700 से भी अधिक सुरक्षा कंपनियां लगाई गई हैं। दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी चुनावी मैदान में मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

कैमूर में दोपहर 2 बजे तक 50.21 प्रतिशत, रोहतास में 45.58 प्रतिशत, अरवल में 46.76 प्रतिशत, औरंगाबाद 43.79 प्रतिशत और गया में 48.93 प्रतिशत मतदान की जानकारी सामने आई है। यह बात भी सामने आई है कि नक्सलवादी क्षेत्रों में भी मतदान का प्रतिशत अच्छा और शांतिपूर्ण रहा। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मण ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के मध्य शांतिपूर्ण तरह से चल रहा है। बिहार में महिलाऐं, बुजुर्ग बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। महिलाओं की संख्या भी बहुत अधिक है। आज के मतदान को लेकर जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि जनता को गुमराह किया जा रहा है। क्या ऐसा होता है कि प्रधानमंत्री अपना कार्यालय छोड़कर चुनाव में प्रचार करने गली - गली घूमे। दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में बुरी तरह से पिछड़ने वाले हैं। चुनाव परिणाम तो मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश के पक्ष में ही जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -