बिहार चुनाव: भाजपा का खाता खुला, मोहन झा ने राजद के अब्दुल सिद्दीकी को हराया
बिहार चुनाव: भाजपा का खाता खुला, मोहन झा ने राजद के अब्दुल सिद्दीकी को हराया
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का खाता खुल चुका है. बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार पहुंच गया है, किन्तु उनका खाता अभी खुला है. दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मुरारी मोहन झा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवारों और राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दकी को मात दे दिया है.

इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद की फराज फातमी को भाजपा के अशोक कुमार यादव 7 हजार वोटों से मात दी थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को और भाजपा ने मुरारी मोहन झा को चुनावी मैदान में उतारा था। केवटी विधानसभा सीट से राजद के फराज फातमी MLA थे जिनका टिकट काटकर इस बार राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले फातमी ने 2005 और 2010 में भाजपा MLA रहे अशोक कुमार से ये सीट छीन ली थी। 

वहीं मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी रामचंद्र शाह तीसरे नंबर पर थे। इस बार के चुनाव में समीकरण एक दम बदल से गए हैं। 2015 में जदयू महागठबंधन में शामिल था। वहीं इस बार जदयू एनडीए के साथ है, तो माकपा, महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ रही है। इसलिए इस दफा बदले परिस्थितियों में कौन विजेता बनेगा। परिणाम पर सबकी नज़रें लगी रहेंगी। इस सीट पर 1990-95 और 2000 तक राजद का ही कब्जा था। तब गुलाम सरवर यहां राजद MLA बने थे।

गुजरात में सभी आठ सीट पर भाजपा को देख बोले रुपाणी- 'ये तो ट्रेलर है'

MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'.... कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज

यूपी उपचुनाव नतीजों के शोर से दूर यहाँ है सीएम योगी, कर रहे है ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -