MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'.... कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज
MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'.... कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज
Share:

भोपाल: आज बिहार विधान सभा चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुई वोटिंग की मतगणना जारी है। अब तक सामने आए रूझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में राज्य की शिवराज सरकार का सत्ता में काबिज रहना पक्का माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस भी राज्य की सत्ता में वापसी करने के लिए आस है। 

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर से एक ट्वीट को रिट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए 9 नवंबर को लिखा था कि 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी, जनता की गोद में फिर से खुशहाली होगी'।

इस ट्वीट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश ने रिट्वीट करते हुए तंज कसते हुए ओके लिखा है। वहीं आज के मतदान में भाजपा निर्णायक बढ़त की तरफ है। भाजपा पूरे जोश में है और जश्न मना रही है। भाजपा कार्यकर्ता जहां ढ़ोल नगाड़ों के बीच भाजपा उम्मीदवारों की जय जयकार कर रहे हैं वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सीएम हाउस में गोपाल भार्गव व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ जलेबी खाकर जश्न मनाया है।

मप्र उपचुनाव: आगर, पोहरी और मेहगांव पर कांटे की टक्कर, कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस

हार के बाद बढ़ी ट्रंप की मुश्किलें, अब जाएंगे जेल

Election Result: बिहार में जमकर चला पीएम मोदी का जादू, जहाँ-जहाँ रैली की वहां NDA को बढ़त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -